फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरमी : 384 स्कूल किए गए विलय, दो किमी की दूरी वाले विद्यालय किए होल्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को विलय करने की प्रक्रिया में विभाग ने नरमी दिखाना शुरू कर दी है। लगातार विरोध और स्कूलों में उपस्थिति के चलते दो किलोमीटर की दूरी वाले विद्यालयों को विलय करने के प्रस्ताव को होल्ड कर दिया गया है। विभाग के अनुसार, अब तक 384 स्कूलों का विलय कर दिया गया है। शेष को लंबित किया गया है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश के बाद जनपद में 40 से कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को विलय करने की प्रक्रिया को शुरू किया गया था। स्कूलों को विलय करने का विरोध होने लगा। इसके बाद 50 छात्र संख्या वालों पर शिकंजा कसा गया। विभाग ने 549 स्कूलों को विलय करने की सूची बनाई थी। इसे लेकर ग्रामीण स्तर पर स्कूल को बचाने के प्रयास तेज हुए।
लोग विरोध प्रदर्शन करने के साथ ही जनप्रतिनिधियों से लेकर जिला स्तरीय अधिकारियाें तक मामले को लेकर गए, साथ ही गांव से शिफ्ट स्कूल में दूरी की वजह से बच्चाें ने जाने से कई जगह पर जाने से इन्कार कर दिया। इससे छात्र उपस्थिति पर भी फर्क पड़ गया। दुश्वारियों और विरोध को देखते हुए अधिकारियों ने नरमी बरती है।
विज्ञापन

विभाग ने अब तक 384 स्कूलों को विलय किया है। शेष स्कूलों के प्रस्ताव को होल्ड कर दिया है। विभाग ने दो किलोमीटर की दूरी होने पर विलय को रोक दिया है। इसी तरह 49 छात्र संख्या वाले स्कूलों, हाईवे, नदी या नाले का ध्यान भी रखा गया है। स्कूलों में आए प्रत्यावेदन पर जांच भी कराई जा रही है।

दो किलोमीटर की दूरी होने पर विलय को रोक दिया है। 50 छात्र संख्या होने पर भी फिलहाल स्कूल का विलय नहीं किया जाएगा, साथ ही उच्च अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

- सुरेंद्र मौर्या, बीईओ मुख्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें