फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रेलवे पुल से लटका मिला वकील का शव, हत्या की जताई आशंका

Fri, 28 Feb 2025 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
दिनेश प्रताप सिंह का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। घर से लापता अधिवक्ता का शव गर्रा नदी के रेलवे पुल पर संदिग्ध हालात में लटका मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत फंदे से लटकने से होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला मदराखेल निवासी दिनेश प्रताप सिंह (45 वर्ष) पेशे से अधिवक्ता थे। उनके भाई उमेश प्रताप सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह करीब आठ बजे दिनेश के मोबाइल पर किसी का कॉल आया था। इसके बाद वह घर से निकल गए। उनका मोबाइल नंबर भी बंद हो गया। परिजनों ने थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे पुलिस को सूचना मिली कि बंथरा और शाहजहांपुर स्टेशन के बीच में गर्रा नदी के पुल की रेलिंग में रस्सी से शव लटका है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव देखकर दिनेश प्रताप सिंह के परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त दिनेश के रूप में की। उमेश ने दिनेश के पैर जमीन पर लगे हुए देखकर हत्या की आशंका जताई है। दिनेश की पत्नी सविता का रो-रोकर बुरा हाल है। दिनेश के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं।
विज्ञापन

सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह ने बताया कि दिनेश का मानसिक उपचार कानपुर से चल रहा था। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें