फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नाना के घर रह रहे लखीमपुर के किशोर की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
अपूर्व का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन - फोटो : shrinagar news
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। पुवायां थाना क्षेत्र के गांव कुंवरपुर जप्ती में नाना के घर रहकर पढ़ाई कर रहे किशोर की पीठ में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। गोली सीने से पार निकल गई है। देर शाम तक यह पता नहीं लग सका है कि छात्र को गोली किस स्थान पर मारी गई है।
विज्ञापन

लखीमपुर के सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव भीखमपुर निवासी मनीष अवस्थी की पत्नी वंदना देवी की दस वर्ष पहले मौत हो गई थी। इसके बाद मनीष अवस्थी का पुत्र 16 वर्षीय अपूर्व अवस्थी अपने मामा पुवायां के गांव कुंवरपुर जप्ती निवासी नाना राजकुमार मिश्रा के पास आकर रहने लगा था। अपूर्व पुवायां के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में दसवीं का छात्र है। मामा प्रमोद कुमार के अनुसार अपूर्व बृहस्पतिवार को भी कॉलेज गया था।
शाम बाद लगभग साढ़े चार बजे अपूर्व के मामा प्रमोद कुमार अपूर्व का गोली लगा शव लेकर थाने पहुंचे। पुलिस उनको सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टर ने अपूर्व को मृत घोषित कर दिया। गोली अपूर्व की पीठ में लगी थी और सीने की ओर से पार निकल गई है। प्रमाेद ने पुलिस को बताया कि वह बाइक से गांव की ओर आ रहे थे। तभी उन्होंने गांव के ही तीन लोगों को अपूर्व को अपनी गाड़ी से उतारते देखा।
विज्ञापन

जो लोग अपूर्व को उतार रहे थे, उनसे उनकी पुरानी रंजिश चल रही है। रंजिश में ही अपूर्व की गोली मारकर हत्या की गई है। हत्या की सूचना पर सीओ प्रवीण मलिक, एसपी राजेश द्विवेदी, एसपी ग्रामीण दीक्षा भंवरे और थाने से तमाम फोर्स मौके पर पहुंचा और घटना की जानकारी लेने के साथ ही मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। देर शाम तक यह पता नहीं चल सका है कि अपूर्व को गोली किस स्थान पर मारी गई है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।

प्रमोद कुमार ने पुलिस को सूचना दी थी कि जमीनी विवाद में उनके भांजे की कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। मामले की जांच कराई जा रही है। पुलिस को मामले का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

राजेश द्विवेदी, एसपी शाहजहांपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें