महिला डॉक्टर ने मारी चप्पल
आरोप है कि महिला डॉक्टर और उसका पति उनसे गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि दो अन्य महिला डॉक्टरों से भी डॉक्टर और उसके पति ने मारपीट की। इस दौरान महिला डॉक्टर ने उनको चप्पल से मारा।
पूरी घटना संस्थान के सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। वहां मौजूद कुछ लोगों ने घटना का वीडियो भी बना लिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी घनश्याम बहादुर ने बताया कि घटना की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।