ये लोग हुए घायल
सुरेंद्र अग्निहोत्री का आरोप है कि रामबाबू और उनके रिश्तेदार ने तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली लगने से सुरेंद्र अग्निहोत्री, सुरेंद्र की पत्नी रीनू, भतीजे सर्वेश कुमार की पत्नी प्रीति घायल हो गए। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। रामबाबू का आरोप है कि सुरेंद्र के पक्ष से मारपीट और फायरिंग की गई है।
ये भी पढ़ें- सुसाइड नोट में छलका दर्द: 'मेरे मरने की वजह मेरी बीवी' जींस में पैसे रखे हैं, उन्हीं से अंतिम संस्कार करा देना
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस मौके पर पहुंची और कई लोगों को पकड़ लिया। घायलों को खुटार सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।