फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी परिसर में सुविधाओं का अभाव, वकील झेल रहे परेशानी

विज्ञापन
शाहजहांपुर के कचहरी परिसर में राजीव सभागार की सीढ़ियों के पास बहता पानी - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सेंट्रल बार एसोसिएशन में 2300 अधिवक्ता पंजीकृत हैं। इनमें से 1800 के करीब कचहरी में प्रैक्टिस करते हैं। इन वकीलों को मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही है। बैठने की व्यवस्था, सफाई, पेयजल व शौचालय जैसी सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कचहरी परिसर में बढ़ती अधिवक्ताओं की संख्या की अपेक्षा बैठने की जगह ही कम है। कचहरी परिसर में गंदगी का अंबार लगा मिला। राजीव सभागार में जाने वाली सीढ़ियों के पास ही गंदा पानी बह रहा है। वकीलों के तख्त के नीचे कूड़ा पड़ा हुआ है। सबसे ज्यादा गंदगी लोहिया भवन में बने चैबरों के बाहर ही मिली। दूसरी और तीसरी मंजिल की सीढ़ियों पर ही कूड़ा करकट इकट्टा मिला। दीवारें गुटखा की पीक से लाल हो चुुकी हैं। कचहरी परिसर में लगे तीनों इंडिया मार्का हैंडपंप खराब पड़े हैं। कचहरी परिसर में बने एक सार्वजनिक शौचालय में सफाई व्यवस्था चौपट मिली। उसके पास ही बना पुराना शौचालय बंद पड़ा है। शौचालयों के टाइल्स टूटे मिले। टॉयलेट के बीच के सपोर्ट गायब हैं।
यह कहते हैं वकील
अधिवक्ता आलोक पांडेय ने बताया कि कचहरी में सबसे बड़ी दिक्कत बैठने की जगह न होना ही है। वरिष्ठ वकीलों ने चैबर ले रखे हैं, लेकिन बैठते बाहर ही हैं। अधिवक्ता अरविंद शुक्ला का कहना है कि कचहरी परिसर में शौचालय व टॉयलेट हैं, लेकिन उनकी सफाई नहीं होती। टॉयलेट के बीच लगे सपोर्ट टूटे हुए हैं। पूरी कचहरी में एक मात्र आरओ लगा है। हैंडपंप खराब पड़े हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता गायत्री प्रकाश अवस्थी ने बताया कि न्यायालय परिसर में एसी की संख्या बढ़ गई है, जिससे बाहर का तापमान अधिक रहने लगा है। कचहरी परिसर में बैठने की व्यवस्था कम होने के साथ ही वाहनों के लिए स्टैंड भी उपलब्ध नहीं है। अधिवक्ता गुलिस्तां खान ने नाराजगी जताते हुए कहा कि कचहरी परिसर में एक वॉशरूम नहीं बना है। कचहरी में आने वाली महिला वकीलों और वादकारियों के लिए यह सबसे बड़ी समस्या है। पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष मधु मिश्रा ने महिलाओं के लिए स्टाफ रूम बनाए जाने की मांग की। युवा अधिवक्ता प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि कचहरी में सफाई ठीक न होने और कैंटीन बंद रहने की समस्या से अवगत कराया तथा निस्तारण की मांग की है।
विज्ञापन

समय-समय पर वकीलों की समस्याओं को जिला जज के सामने रखा है। उनका सहयोग रहता है। शौचालय में टाइल्स टूटे होने व सफाई व्यवस्था को लेकर भी बात रखी थी। वकीलों के बैठने की समस्या का निस्तारण कराने के लिए भी प्रयास किए हैं। जिनको चैंबर एलॉट हैं, उनको बाहरी परिसर में जगह न घेरने का अनुरोध किया गया है। कई लोगों ने इसमें सहयोग भी किया है। - संजीव कुमार अग्निहोत्री, अध्यक्ष, सेंट्रल बार एसोसिएशन

शाहजहांपुर के कचहरी परिसर में बंद पड़ा शौचालय- फोटो : SHAHJAHANPUR

शाहजहांपुर के कचहरी परिसर में खराब पड़ा इंडिया मार्का हैंडपंप व उसके आसपास मेज-कुर्सी डालकर बैठ?- फोटो : SHAHJAHANPUR

शाहजहांपुर के कचहरी परिसर में गुटखा की पीक से लाल हुई दीवार- फोटो : SHAHJAHANPUR

शाहजहांपुर के कचहरी परिसर में एलॉट होने के बावजूद बंद पड़ा चैंबर- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें