कुर्रियाकलां। लोक भारती इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित जय महाकाल क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को लखनौर और कुर्रियाकलां के बीच मैच खेला गया, जो कुर्रियाकलां की टीम ने शानदार गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण की बदौलत जीत लिया।
लखनौर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। कुर्रियाकलां की शानदार गेंदबाजी के कारण लखनौर की टीम 12 ओवर में 98 रन बनाकर ही ऑलआउट हो गई। जवाब में कुर्रियाकलां की टीम ने 13 ओवर में 99 रन बनाकर मैच जीत लिया। कुर्रियाकलां टीम के बेदी और अजय ने तीन-तीन विकेट झटके। इसी टीम के ऋषभ ने तीन विकेट लेने के साथ 37 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया। इसके लिए उन्हें आयोजन समिति के श्रवण पांडेय ने पुरस्कृत किया। लखनौर की टीम के आकाश ने 27 रन बनाए और तनु ने चार विकेट लेकर अच्छा प्रदर्शन किया। मैच के दौरान श्याम पांडेय, निखिल मिश्रा, निर्मल कांत बाजपेयी, दीपक सिंह, पुष्पक आदि दर्शक मौजूद रहे। संवाद