फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हाइटगेज में ओवरलोड पिकअप वाहन फंसने से कोलाघाट पुल पर लगा जाम

विज्ञापन
जलालाबाद में कोलाघाट पुल से पहले लगे हाइटगेज में वाहन फंसने के कारण जाम में फंसे वाहन। संवाद
विज्ञापन
जलालाबाद (शाहजहापुर)। कोलाघाट के पुराने पुल से भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए पुल से पहले लोक निर्माण विभाग की ओर से लगाए गए हाइटगेज में सोमवार की शाम करीब पांच बजे एक ओवरलोड पिकअप वाहन फंस गया। इससे पुल के दोनों तरफ करीब तीन किमी लंबा जाम लग गया। करीब सवा घंटे तक जाम में फंसे वाहनों चालक परेशान रहे।
विज्ञापन

कोलाघाट का पुराने पुल भारी वाहनों के आवागमन के लिए प्रतिबंधित किया गया है। पुराने पुल से होकर कोई ट्रक अथवा बस नही निकल सकें, इसके लिए 1.8 किमी लंबे पुल के दोनों छोर पर हाइटगेज लगाए गए हैं। इसके बावजूद यहां से गन्ने से ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राॅलियां और छोटे मालवाहक वाहन निकाले जा रहे हैं।
इस दौरान कई बार हाइटगेज क्षतिग्रस्त भी हो चुके हैं। इसके बावजूद पुल पर बड़े और भारी वाहनों की निकासी रोकने के लिए अब तक कोई कारगर प्रबंध नहीं किए जा सके। नतीजा यह हुआ कि सोमवार की शाम हाइटगेज पर पहले एक ओवरलोड पिकअप फंसी और उसके पीछे एक अन्य वाहन भी आ जाने से पुल पर जाम लग गया।
विज्ञापन

जाम लगते ही पुल के दोनों ओर वाहनों की कतार लगने लगीं। फर्रुखाबाद हाईवे के रामगंगा पुल पर लगने वाले जाम से बचने के लिए फर्रुखाबाद जाने वाले और उधर से शाहजहांपुर की तरफ आने वाले ज्यादातर छोटे वाहन अमृतपुर, राजेपुर से होते हुए कोलाघाट से निकले। इस कारण जाम में लंबी दूरी के तमाम वाहन फंसे रहे।
शाम करीब 6:15 बजे मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाकर यातायात बहाल कराया। अपराध निरीक्षक रवि कुमार ने बताया कि फर्रुखाबाद हाईवे पर बार-बार जाम लगने से लोग कोला रोड होकर आ जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जाम खुलवाकर पुल पर यातायात सामान्य करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें