फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: व्यापारी को बकाया जमा करने के लिए दिया गया एक सप्ताह का समय

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जलालाबाद में लोहा व्यापारी की फर्म पर कार्रवाई के मामले में राज्यकर विभाग की ओर से बकाया जमा करने के लिए व्यापारी को एक सप्ताह का समय दिया गया है। आठ दिसंबर को व्यापारी को बकाया कर को जमा करना है। जीएसटी टीम ने कब्जे में लिए दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डिप्टी कमिश्नर राज्यकर बरेली अनिरुद्ध सिंह ने असिस्टेंट कमिश्नर वेद प्रकाश शुक्ला एवं राज्यकर अधिकारी ताराचंद्र शर्मा के साथ बिना बिल के भुगतान की शिकायत मिलने पर जलालाबाद में आलोक गुप्ता आयरन स्टोर पर कार्रवाई की थी। जांच में पाया गया कि व्यापारी ने पिछले वर्षों में 15 करोड़ के लोहे की बिक्री करते हुए मात्र 49 हजार रुपये का कर जमा किया था।
नकद कर भुगतान से बचने के लिए बिल नहीं काटा जाता था। व्यापारी ने लगभग तीन कराेड़ का लोहा बिना बिल बनाए बेच दिया था। इसकी जीएसटी लगभग 50 लाख रुपये बनती है। फर्म में मिले संदिग्ध दस्तावेजों को सील कर दिया गया था। जांच में 50 लाख की कर चोरी का मामला सामने आया। व्यापारी ने 25 लाख रुपये मौके पर जमा कर दिए थे। डिप्टी कमिश्नर अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि व्यापारी को बकाया जमा करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें