फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: किंग राइडर्स ने पक्का बाग क्लब को आठ विकेट से हराया

Wed, 06 May 2026 10:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
कैंट मैदान पर शॉट खेलता ​खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रजा स्पोर्टिंग के तत्वावधान में शहीदों की याद में आयोजित टेनिस बॉल प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में किंग राइडर्स ने आठ विकेट शेष रहते हुए पक्का बाग क्लब को हरा दिया।
विज्ञापन

कैंटोमेंट के मैदान पर किंग राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय किया। पक्का बाग की टीम ने सात विकेट खोकर 92 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसमें सबसे ज्यादा अरहम खान ने 27 रन बनाए। किंग राइडर्स के गेंदबाज फरहान खान ने तीन और अंशुल सक्सेना ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग राइडर्स के ओपनर बल्लेबाज अंशुल सक्सेना ने 33 और शहनवाज ने 41 रन की पारी खेलकर मजबूती दी। टीम ने 6.5 ओवर में ही 93 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। पक्का बाग के गेंदबाज मुन्ना और अरहम ने एक-एक विकेट हासिल किया। 33 रन और तीन विकेट हासिल करने वाले अंशुल को मैन ऑफ दा मैच चुना गया। अंपायर खादिम और फैज रहे। स्कोरिंग अजीम ने की। इस मौके पर नजाकत, अजीत, अकरम, पंकज आदि मौजूद रहे। आयोजक खादिम रजा ने बताया कि बुधवार को सुबह सात बजे मॉर्निग क्लब व हैदर क्लब के बीच मैच खेला जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें