जैतीपुर के अगरोली में खुशी चौधरी के घर पर पगड़ी पहनाकर सम्मान करते पूर्व विधायक राजेश यादव। स्रो
जैतीपुर। तुर्किये के इस्तांबुल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में ईरान की पहलवान को फाइनल में हराकर स्वर्ण पदक जीतने वाली अगरोली गांव की बेटी खुशी चौधरी शनिवार को गांव पहुंचीं। फतेहगंज पूर्वी से अगरोली तक जगह-जगह ग्रामीणों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया।
स्वागत कार्यक्रम की शुरुआत फतेहगंज पूर्वी से हुई। खुशी ने दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। इसके बाद काफिला अगरोली के लिए रवाना हुआ। गांव में आयोजित स्वागत समारोह में पूर्व विधायक राजेश यादव ने खुशी को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।
खुशी के पिता रामफल ने बताया कि खुशी को बचपन से ही खेलों में रुचि थी। 19 सितंबर को फाइनल में स्वर्ण पदक जीतकर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया। संवाद