फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में जगह-जगह हुआ खिचड़ी भोज

विज्ञापन
शाहजहांपुर में मकर संक्रांति पर कटिया टोला में आयोजित भंडारा में प्रसाद खाते लोग । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। इस बार मकर संक्रातिं का पर्व 15 जनवरी को पड़ रहा है, लेकिन बहुत से लोगों ने शुक्रवार को ही त्योहार मनाया। इसको लेकर शहर में जगह-जगह खिचड़ी भोज व भंडारा कराया गया। साथ ही धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह जल्दी उठकर लोगों ने स्नान करने के बाद ध्यान लगाया। ईश्वर को भोग लगाने के पश्चात अपने मान और साधु-संतों को श्रद्धा अनुसार मूंगफली, रेवड़ी, कपड़े और रुपये का दान किया। हालांकि मकर संक्रांति शुक्रवार को रात 8:34 बजे से शुरू हुई और इसका पुण्यकाल अगले दिन 15 जनवरी शनिवार को माना जाएगा। खिचड़ी का पर्व पर मकर संक्रांति का स्नान, दान पूरे दिन किया जा सकेगा, लेकिन बहुत से लोगों ने लोहड़ी के अगले दिन मकर संक्रांति मनाए जाने का चलन होने के चलते शुक्रवार को ही स्नान और दान की परंपरा का निर्वहन कर लिया। मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में खिचड़ी भोज और भंडारा भी कराया गया। इसमें श्रद्धालुओं व राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया।
कहीं चला खिचड़ी भोज और किसी ने खिलाई सब्जी-पूड़ी
सत्यप्रेम पेट्रोल पंप पर सब्जी-पूड़ी का प्रसाद वितरण किया। इसका राहगीरों व श्रद्धालुओं ने आनंद लिया। रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित श्री खड़ेश्वरी बाबा मंदिर पर सब्जी-पूड़ी का भंडारा हुआ। पंडित संतोष मिश्रा, राजकुमार सक्सेना, मधुवन सक्सेना, देवेंद्र सक्सेना, शिवम, सुमित वर्मा, रामनिवास वर्मा आदि का सहयोग रहा। रेलवे स्टेशन गेट के सामने खिचड़ी भोज कराया गया। रोडवेज डिपो के सामने खिचड़ी भोज हुआ। खिरनीबाग में जीआईसी खेल मैदान के निकट, लाल इमली चौराहा के करीब, बहादुरगंज, आवास विकास कॉलोनी, सदर बाजार रोड, सुभाषनगर, घंटाघर, चौक, गर्रा, बरेली मोड़ समेत विभिन्न स्थानों पर खिचड़ी भोज और भंडारा हुआ।
विज्ञापन

श्रीरामचरित मानस पाठ का हुआ समापन
शाहजहांपुर। उस्मान बाग स्थित श्री रुद्र बालाजी धाम पर तीन दिवसीय मकर संक्रान्ति महोत्सव के तहत दूसरे दिन संगीतमय श्रीरामचरित मानस पाठ का समापन हुआ। राज्यभिषेक के बाद आरती की गई। श्रद्धालुओं ने देव प्रतिमाओं का पूजन किया। प्रसाद वितरण हुआ। श्रीबालाजी मानस सेवा समिति के कलाकार आचार्य पं. अंकुर शुक्ल, श्रवण शास्त्री, आचार्य नवल महाराज, आचार्य हरीओम वाजपेयी, विपिन यादव, विजय रस्तोगी, अनुराग राठौर, अनमोल सिंह, राहुल शुक्ल, विमल पांडेय, सुभाष शुक्ल, डीके सक्सेना, सुदेश सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद
शिविर लगाकर जरूरतमंदों को बांटे कपड़े
शाहजहांपुर। सामाजिक संगठन जनता की आवाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव गुप्ता के नेतृत्व में कटिया टोला स्थित वाल्मीकि मंदिर पर शिविर लगाकर जरूरतमंदों को कपड़े बांटे। संजीव गुप्ता ने कहा कि यह कार्य साल 2013 से संगठन के माध्यम से चल रहा है और आगे भी चलता रहेगा। महिला अध्यक्ष सोनी गुप्ता, जिला अध्यक्ष संकल्प अवस्थी, प्रभारी इसरार अहमद, संजीव मिश्रा, अर्पित गुप्ता, अंकित, मोहसिन, विमल श्रीवास्तव, आशुतोष, अजय प्रधान, संजू जितेंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद
ब्राह्मण समाज आज मनाएंगा मकर संक्रान्ति
शाहजहांपुर। ब्राह्मण समाज की ओर से मकर संक्रान्ति पर्व शनिवार को विसरात रोड स्थित परशुराम धाम पर मनाया जाएगा। पूर्वाह्न 11 बजे से हवन पूजन होगा, उसके बाद खिचड़ी भोज कराया जाएगा। यह जानकारी संगठन के जिला महामंत्री राकेश पांडेय ने दी है। मोहल्ला बहादुरपुरा में जेल रोड पर भंडारा कराया। इसमें मोहम्मद इरफान, दीपक सक्सेना, मोहम्मद आजम, श्याम मोहन, रूपराम, सतीश शर्मा, विजय सक्सेना आदि सहयोग रहा। संवाद

शाहजहांपुर में मकर संक्रांति पर खिरनी बाग में आयोजित भंडारा में खिचड़ी खाते लोग । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

शाहजहांपुर में श्री रुद्ध बाला जी धाम मंदिर में मकर संक्रांति महोत्सव पर आरती करते श्रद्धालु । स?- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें