फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: जीआईसी मैदान में खेल महोत्सव का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Mon, 30 Oct 2023 03:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के खिरनीबाग स्थित जीआईसी खेल मैदान में सोमवार को खेल महोत्सव का आगाज हो गया। जिला ओलंपिक संघ की ओर आयोजित खेल महोत्सव में पांच नवंबर तक विभिन्न खेलों के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। 
विज्ञापन
कबड्डी खेलतीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में जिला ओलंपिक संघ की ओर से खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा रहा है, जिसका आगाज सोमवार को खिरनीबाग स्थित जीआईसी खेल मैदान में हुआ। इसकी शुरुआत आईआईए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने फीता काटकर की।

विज्ञापन


खेल महोत्सव में पहला मुकाबला कबड्डी की टीमों के बीच हुआ। बालिका वर्ग वर्ग में पहला मैच कंपोजिट विद्यालय हथौड़ा बनाम हरि कौशल त्यागी पब्लिक स्कूल की टीमों के बीच खेला गया। इसमें हथौड़ा की टीम 22-04 से विजेता रही। बालक वर्ग में कलान व जैतीपुर की टीमें आपस में भिड़ीं। 

विज्ञापन

कबड्डी खेलते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
पांच नवंबर तक चलेगा खेल महोत्सव 
बालिका वर्ग में ग्लेरिंग पब्लिक स्कूल व कैंट की टीम के बीच कबड्डी का मुकाबला हुआ। इनके अलावा भारोत्तोलन व रस्साकशी की प्रतियोगिताएं हुईं, जिनमें खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। यह खेल महोत्सव पांच नवंबर तक चलेगा। प्रतिदिन विभिन्न खेल विधाओं में खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। 



जिला ओलंपिक संघ के सचिव नरेंद्र त्यागी ने बताया कि खेल महोत्सव का उद्देश्य जिले खेल प्रतिभाओं को मौका देना है। जिससे वहां जिला, राज्य, राष्ट्र व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना और जिले का नाम रोशन कर सकें। इस मौके पर जिला क्रीड़ाधिकारी एसपी बमनिया, विपिन अग्निहोत्री, पुनीत मनीषी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें