पुवायां में भजन सुनाते मशहूर भजन गायक विमल दीक्षित पागल
- फोटो : POWAYAN
पुवायां। खाटू श्याम बाबा का द्वितीय जन्मोत्सव कार्यक्रम शनिवार को बड़े ही श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया। एक मैरिज लॉन में श्याम परिवार पुवायां की तरफ से बाबा श्याम के जगराते का आयोजन किया गया। श्याम बाबा का दरबार को कोलकाता से आए विशेष शृंगार से सजाया गया था। बाबा के समक्ष अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित की गई। इसके बाद भक्तों ने कतार में लग कर बाबा के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
रात में अमित बॉबी म्यूजिकल ग्रुप मुरादाबाद की ओर से आए कलाकारों ने बाबा के जगराते में सुंदर भजनों को प्रस्तुत कर तरफ श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। शुभारंभ भजन गायक शुभम रंगीला ने भगवान गणेश की वंदना से किया। अलीगढ़ से आए मशहूर भजन गायक विमल दीक्षित पागल ने नौकर रख लो लखदातार, मैं तेरी हो गयी रे मेरे संवरिया सरकार, करुणामयी कृपामयी मेरी दयामयी राधे, वो आता होगा आदि भजन प्रस्तुत कर भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया।
आगरा से आए राजू बावरा ने मेरे श्याम का जलवा है खाटू की हर गली में, ले ले मां की दुआ तेरे काम आएगी आदि भजन सुनाए। रात में 12 बजे खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव कार्यक्रम बाबा की प्रतिमा के सामने केक काटकर मनाया गया।