फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नशे में मिला काठगोदाम-लखनऊ सुपरफास्ट ट्रेन का गार्ड, ट्रेन रोककर किया मेडिकल परीक्षण

Tue, 10 Aug 2021 09:44 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

कंट्रोल के आदेश पर 05044 काठगोदाम-लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस के गार्ड का रोजा रेलवे स्टेशन पर मेडिकल परीक्षण किया। उसका ब्लड सैंपल लेकर मंडल मुख्यालय मुरादाबाद भेज दिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली से लखनऊ के लिए चली 05044 काठगोदाम-लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस का गार्ड नशे में मिलने पर उसके खिलाफ चार्जशीट जारी कर दी गई है। रोजा रेलवे स्टेशन पर गार्ड की जांच के बाद दूसरे गार्ड को ट्रेन के साथ भेजा गया।  

विज्ञापन


मंगलवार को 05044 काठगोदाम लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस को बरेली से गार्ड सीपी सिंह लेकर चले। ट्रेन बरेली से चलकर सीधे लखनऊ रुकती है। रास्ते के स्टेशनों पर गार्ड द्वारा हरी झंडी स्टेशन मास्टर को न दिखाने पर कंट्रोल को सूचना दी गई। तब कंट्रोल के आदेश पर रोजा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को प्लेटफार्म नंबर दो पर रोका गया। मंगलवार शाम 4:30 ट्रेन रोजा रेलवे स्टेशन पर रुकी। यहां रेलवे के सीएमओ डॉ. संजय राय ने गार्ड का मेडिकल परीक्षण किया और ब्लड सैंपल लेकर मंडल मुख्यालय भेज दिया। रोजा में मेडिकल होने के बाद दूसरे गार्ड की ड्यूटी ट्रेन पर लगाई गई। दूसरा गार्ड ट्रेन को लेकर 4:40 बजे रोजा से रवाना हो गया। चर्चा है कि गार्ड ड्यूटी बदलने के दौरान बरेली में ब्रीथ एनालाइजर से जांच होने पर एक प्रतिशत अल्होकल निकली थी। इसके बावजूद गार्ड की ड्यूटी लगा दी गई। 

कंट्रोल के आदेश पर 05044 काठगोदाम-लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस के गार्ड का रोजा रेलवे स्टेशन पर मेडिकल परीक्षण किया। उसका ब्लड सैंपल लेकर मंडल मुख्यालय मुरादाबाद भेज दिया है। -डॉ. संजय राय, सीएमओ, उत्तर रेलवे हेल्थ यूनिट रोजा।
विज्ञापन


05044 काठगोदाम लखनऊ एक्सप्रेस के गार्ड को चार्जशीट दे दी गई है। निरीक्षण के दौरान नशे की हालत में पाए गए थे। उनकी जगह पर रोजा से दूसरे गार्ड को ट्रेन लेकर आगे के लिए भेजा गया है। - नवीन कुमार, डिविजनल ऑपरेटिंग मैनेजर, मंडल मुख्यालय मुरादाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें