शाहजहांपुर। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) से जुड़े सराफा कारोबारियों की शनिवार को जिलाध्यक्ष राज नारायण के प्रतिष्ठान पर हुई बैठक में केंद्र सरकार से हॉलमार्क विशिष्ट पहचान प्रपत्र (एचयूआईडी) जारी करने की प्रक्रिया सरल किए जाने की मांग प्रमुखता से उठी। संस्था की जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया और सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाए वरिष्ठ सराफा कारोबारी राज नारायण ने विभिन्न पदों के लिए जो भी नाम सुझाए, उन्हें सदन ने ध्वनिमत से मंजूरी दे दी।
बैठक में शहर के सराफा बाजारों समेत पुवायां, जलालाबाद, तिलहर, कटरा आदि नगरों के सराफा कारोबारी शामिल रहे। आईबीजेए की प्रांतीय इकाई के निदेशक विनोद सराफ ने हॉलमार्क लाइसेंस लेने की अनिवार्यता का स्वागत करते हुए कहा कि इस व्यवस्था से उपभोक्ताओं का हित जुड़ा है और भविष्य में इससे सराफा कारोबार की छवि भी सुधरेगी। इसीलिए आईबीजेए सरकार के इस नियम को बड़े अवसर के तौर पर देख रही है, लेकिन एचयूआईडी लेने की प्रक्रिया इतनी दुरूह बनाई गई है कि हॉलमार्क के एक जेवर की बिक्री करने के बाद उससे दस गुना समय उसकी एचयूआईडी बनाने मेें लगेगा। उन्होंने कहा कि इस बारे में सरकार तक आईबीजेए अपनी बात पहुंचा रही है।
उन्होंने कहा कि सराफा व्यापारी हॉलमार्क का लाइसेंस लेने में कोई कोताही नहीं करेें और केवल उच्च गुणवत्ता वाले निर्धारित मापदंडों वाले जेवरों की बिक्री करें, क्योकि ऐसा करने से उनके प्रतिष्ठान की विश्वसनीयता बढ़ेगी। संस्था के सचिव विनीत गुप्ता ने असंगठित क्षेत्र में शामिल सराफा कारोबार के लिए एचयूआईडी वरदान है। क्योंकि इससे हम सभी को संगठित क्षेत्र से व्यवसायिक स्पर्धा में शामिल होने की शक्ति मिलेगी, लेकिन उसे सरलीकृत करने पर ज्यादा अच्छे परिणाम मिलेंगे।
जिला इकाई के पुनर्गठन में विभिन्न सराफा बाजारों से जुड़े अजीत गुप्ता, अनूप अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, मोहित गुप्ता, हिमांशु वर्मा, तिलकराज भोला, नरेंद्र गोयल, दीपू खडेलवाल, कृष्णा वर्मा, शिव मोहन टंडन व प्रमोद गुप्ता उपाध्यक्ष, रमेश रस्तोगी, धीरज वर्मा उर्फ धीरू भाई, विशाल गुप्ता, शैलेंद्र अग्रवाल, सनी गुपता, विशाल रस्तोगी, दीपक वर्मा, अभिषेक अग्निहोत्री, पवन रस्तोगी, जतिन वर्मा, वैभव टंडन, नितिन कुमार, भरत वर्मा, धीरज मेहरोत्रा, गौरव गुप्ता व शुभम गुप्ता मंत्री और रोहित गुप्ता कोषाध्यक्ष मनोनीत हुुए।