मंडी निदेशक राजशेखर ने क्षेत्र के जनेश्वर मिश्र गांव हथौड़ा बुजुर्ग गांव का स्थलीय निरीक्षण किया। कमियां पाये जाने पर मंडी निर्माण विभाग के अधिकारियों की जमकर क्लास ली। साथ ही ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करते हुए उस पर कार्यो की कुल लागत का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाने के निर्देश उपनिदेशक निर्माण को दिए हैं। बता दें कि नियत कार्यक्रम के अनुसार मंडी निदेशक राजशेखर बृहस्पतिवार को प्रात: 11 बजे मंडी गेस्ट हाउस पहुंचे थे। यहां मंडी सचिव संजय सिंह ने उनका स्वागत किया। समीक्षा बैठक के दौरान निदेशक ने क्षेत्र के 14 जनेश्वर मिश्र गांवों की कागजी कार्रवाई का अवलोकन किया फिर उनकी सतही हकीकत जानने के लिये लाव लश्कर के साथ हथौड़ा बुजुर्ग गांव का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंच गये। गांव में निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य मानक के विपरीत और तय समय मे पूरा नही किया गया जिसे देख निदेशक राजशेखर का पारा हाई हो गया। उन्होने उपनिदेशक निर्माण आफताब उर रहमान की क्लास ली साथ ही निर्माण कार्य देख रहे जेई की चरित्र पुस्तिका में प्रतिकूल प्रविष्टि का फरमान सुना दिया। विकासखण्ड भावलखेड़ा सात, ददरौल के चार, कांट के दो और मदनापुर के एक जनेश्वर गांवों में विकास काम की गति से श्री शेखर संतुष्ट नहीं दिखे। इन गांवों में काम करा रहे ठेकेदारो को ब्लैक लिस्टेड करने के साथ उस पर कुल लागत का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाने के आदेश उपनिदेशक निर्माण को दिये है। निरीक्षण के दौरान उपनिदेशक मंडी शिवपूजन यादव,सचिव सजंय सिंह,मंडी निरीक्षक विक्रम बाजपेयी, राम मोहन त्रिवेदी, सोमपाल, उपनिदेशक निर्माण आफताब उर रहमान सहित तमाम कर्मी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान जनेश्वर मिश्र गांवों में कमियों का अंबार है। इसमे जेई और ठेकेदारो की तरफ से घोर लापरवाही बरती गई है। आमजन को योजनाओं को लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। जेई और ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
राजशेखर, निदेशक मंडी उप्र
विकास की जमीनी हकीकत से कोसों दूर है जनेश्वर गांव
रोजा। मंडी समिति रोजा के क्षेत्र के गांव कैलहा, वाजिदपुर, नयागांव मोहम्मदपुर, परासिन, गोपालपुर, पिपरौली, मधवामई, तिउलक, ददिउरा, बसुलिया, हथौड़ा बुजुर्ग,बरेन्डा और भरेण्डी गांव का सरकार द्वारा जनेष्वर गांव घोसितकिया है इन गांवो मे सड़क निर्माण नालियाआदि का निर्माण कराकर संतप्त किया जाना था लेकिन तय समय सीमा मे काम नही हो सका और कुछ गांवोमे थोड़ा बहुत हुआ उसमे भी घटिया निर्माण का होना पाया गया जिससे इन गांवो का विकास अवरूद्ध है मंडी निदेशक राजशेखर इन गांवो की जमीनी हकीकत को देखने के लिये पहुंचे थे।
निरीक्षण में रोजा मंडी सचिव हुए पास
रोजा। निरीक्षण के दौरान रोजा मंडी में सब कुछ ठीकठाक पाया गया। यहां दो दिन पहले से ही निर्वाचन को लेकर डीएम कर्ण सिंह चौहान ने सख्त रूख अपना रखा है जिसके चलते यहां हर तरीके की साफ सफाई के अलावा पथ प्रकाश ठीक करवाया जा चुका है, हाईवे और मण्डी गेट पर अवैध कब्जों को हटा दिया गया था मंडी निदेशक की इस परीक्षा मे सचिव संजय सिंह पास हो गये। लेकिन गेट संख्या तीन पर अभी भी कुछ सब्जी आढ़ती और दुकानदारो ने अपने कब्जे कर रखे है।