फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाईघाट माघ मेले का मुख्य पर्व आज

Thu, 09 Feb 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ढाईघाट में चल रहे माघ मेले का मुख्य पर्व माघी पूर्णिमा शुक्रवार को है। मुख्य पर्व की पूर्व संध्या पर हजारों श्रद्धालुओं का जनसैलाब गंगातट की ओर उमड़ रहा है। मेले में आ रहे श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए जिला पंचायत प्रशासन द्वारा की गयीं व्यवस्थायें बौनी नजर आने लगीं हैं। छह जनवरी से चल रहे इस मेले में जिले के अलावा लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, हरदोई आदि जिलों से हजारों श्रद्धालु ट्रेक्टर-ट्रालियों आदि वाहनों से पर्व स्नान करने आते हैं। मेले में आ रहे श्रद्धालुओं से मेला क्षेत्र मे तिल रखने की जगह नहीं बची है। मेले मे आ रहे वाहनों को मेले में प्रवेश करने से रोकने के लिए पुलिस ने बैरियर लगा दिये हैं। भारी वाहनों को मेले के पूर्वी व पश्चिमी वाईपास से निकाला जा रहा है। मेले में वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मेले के समीप गेहूं की फसल में ही वाहन पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। जिससे किसानों को भारी क्षति हो रही है। इस संबंध में मेला प्रशासन का कहना है कि जिला प्रशासन ने मेले के लिए गंगा की धारा से आठ किलोमीटर अर्द्ध गोलाकार क्षेत्र अधिग्रहीत किया है। जिसकी सूचना मेले से पहले ही किसानों को दे दी गयी थी। फिर भी किसानों ने मेला क्षेत्र मे फसलों की बुवाई कर व्यवधान डाला गया है। ऐसे मे सुरक्षित मेला सम्पन्न करवाना प्रशासन की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

हाईलोजन लाइटों से चमक रहे गंगाघाट
मेले मे शुक्रवार को मुख्य पर्व पर ब्रह्ममुहुर्त में प्रात: चार बजे से गंगास्नान का क्रम शुरू हो जायेगा। शायद इसीलिए मेला प्रशासन ने गंगा घाटों को हाईलोजन  लाइटों से प्रकाशित किया गया है।
गोताखोर नाव से करेंगे निगरानी
मुख्य पर्व माघी पूर्णिमा पर सुरक्षित गंगास्नान के लिए मेला प्रशासन ने घाटों पर बेरीकेटिंग के साथ ही दो नावों से बीस गोताखोर को निगरानी के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें