फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अवैध कब्जों पर गरजी जेसीबी

Wed, 04 Dec 2024 01:17 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
तिलहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान तहत खोखा हटाती जेसीबी। संवाद
विज्ञापन
तिलहर। नगर में मंगलवार को अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। तहसील मार्ग से बाइपास तिराहे तक अवैध कब्जों पर जेसीबी खूब गरजी। अभियान के दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारी नजर नहीं आए।
विज्ञापन

एसडीएम जीत सिंह राय, सीओ अमित चौरसिया और पालिका ईओ कल्पना शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में दिन में लगभग तीन बजे तहसील के सामने स्थित ब्लॉक रोड से अतिक्रमण हटाने की शुरुआत हुई। ब्लॉक रोड पर बनाई गईं झोंपड़ियां जेसीबी से ढहा दी गईं। सड़क पर रखे खोखे और ठेलों को भी हटा दिया गया।
बिरियागंज पुलिस चौकी से आगे पोटरगंज बाजार गेट के समीप दुकान के आगे लगे टीन शेड भी अधिकारियों ने हटवा दिए। नगर पालिका के सामने एक दुकान पर सड़क के आगे लगी टीन को गिरा दिया गया। पंजाबी कॉलोनी के सामने और अस्पताल रोड पर एलबीजेपी इंटर कॉलेज के बाहर सड़क के किनारे लगी दुकानों और नालों पर किए गया अतिक्रमण भी एसडीएम ने हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अस्पताल के सामने बाउंड्री पर रखे खोखा पालिका के एक सेवानिवृत्ति कर्मचारी का होने की जानकारी पर एसडीएम ने दुकान की बाबत चल रही कार्रवाई की पत्रावली पेश करने के निर्देश दिए। शाम को तिराहे पर पहुंचकर सड़क के किनारे रखे खोखों को जेसीबी से तोड दिया गया। ईओ ने बताया कि बुधवार को भी अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहेगा। अभियान के दौरान इंस्पेक्टर क्राइम देवेंद्र यादव, नगर पालिका के सफाई निरीक्षक राजीव कुमार, नईम अली, इस्लाम अली, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।

तिलहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान तहत खोखा हटाती जेसीबी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें