फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात तक रही जन्माष्टमी की धूम, मनाया गया जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव सोमवार देर रात तक मनाया गया। रात 12 बजे बजे के बाद भी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही और प्रसाद प्राप्त करने के बाद अपने घरों को गए। घरों में भी लड्डू गोपाल की पूजा-अर्चना की गई, तो मोहल्लों व कॉलोनियों में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का जश्न समारोह पूर्वक मनाया गया।
विज्ञापन

गोकुलधाम सोसाइटी में बच्चों ने कृष्ण भजनों तथा उनके जीवन की प्रमुख घटनाओं जैसे सुदामा से मिलन, गोवर्धन की महिमा आदि पर नाटक प्रस्तुत किए। श्रेया, दिशा जीतेश, अर्पित, अक्षिता, विदुषी, जयंत, मरूत, काव्या, आचल, पार्थ, रुद्राभिषेक को पुरस्कृत भी किया गया। सोसाइटी के संरक्षक बाल गोविंद दीक्षित, संयोजक अभिषेक दीक्षित, अनन्या शुक्ला आदि मौजूद रहे। इंदिरा नगर कॉलोनी में शिव मंदिर पर जन्मोत्सव मनाया। देवस्वरूपों की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गई। आधी रात में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद प्रसाद वितरण हुआ। उदयवीर सिंह सोमवंशी, अक्षय तिवारी, सचिन शुक्ला, अंशुल अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।
योगीराज भगवान श्रीकृष्ण का प्राकट्य दिवस योग विज्ञान संस्थान की जिला इकाई द्वारा श्रीकृष्ण नाम सुमिरन के साथ सामूहिक योग साधना कर मनाया गया। सीतापुर नेत्र चिकित्सालय योग साधना केंद्र पर हुए कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीकृष्ण के पंचोपचार पूजन, दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण से जिला प्रधान डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी, उपप्रधान ज्ञानेश चंद्र मिश्रा ने किय। केंद्र प्रमुख विपिन रस्तोगी, जिला महिला योग प्रमुख ज्योति गुप्ता, डॉ. राजेंद्र कुशवाहा व राजीव गुप्ता का सहयोग रहा।
विज्ञापन

माधव राव स्कूल में मनाई गई जन्माष्टमी
माधव राव सिंधिया स्कूल में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। स्कूली बच्चों ने राधा-कृष्ण के स्वरूपों में सजकर उनकी लीलाओं का मंचन किया। प्रबंधक अर्चना जौहरी ने दीप जलाकर और बाल गोपाल को मक्खन मिश्री का भोग लगाया। स्कूल की प्रधानाचार्या नुजहत अंजुम ने शुभकामनाएं दी। अंजू पाठक, कंचन कश्यप, निशि वर्मा, हरिश्चंद्र आदि मौजूद रहे।
पुलिस लाइन में डीएम-एसपी ने की पूजा
पुलिस लाइन स्थित मंदिर में सोमवार रात को भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया। मंदिर में सुंदर झाकियां सजाई गईं। सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। देवस्वरूपों में सजे बच्चों और कलाकारों ने नृत्य और कृष्ण की लीलाओं से संबंधित नाटक प्रस्तुत किए गए। डीएम इंद्र विक्रम सिंह, एसपी एस. आनंद समेत तमाम प्रशासनिक और पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी परिवार के साथ शामिल हुए।
रोजा में जन्माष्टमी की रही धूम
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रोजा में धूम रही। क्षेत्र की रेलवे कॉलोनी, स्टेशन कॉलोनी, आदर्श नगर कॉलोनी, रोजा थाना, बलिया गांव स्थित मंदिरों में जन्माष्टमी मनाई गई। देर रात तक भजन-कीर्तन चला। श्रीकृष्ण जन्म के बाद प्रसाद वितरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें