फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुटार की मुख्य बाजार में लगा जाम, लोग हुए परेशान

विज्ञापन
खुटार की मेन मार्केट में लगा जाम - फोटो : KHUTAR
विज्ञापन
खुटार। नगर की मेन मार्केट में एक अस्पताल का उद्घाटन कार्यक्रम होने के कारण जाम लग गया। कस्बे में जाम लगने से वाहन चालकों के साथ ही व्यापारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने बमुश्किल जाम खुलवाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को कस्बे में मेन रोड पर एक अस्पताल का उद्घाटन कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने आए लोगों ने वाहन मुख्य सड़क पर ही खड़े कर दिए। अस्पताल के सामने वाहन खड़े होने के कारण और क्राइस्ट अकादमी स्कूल जाने वाली मोड़ के पास मेन रोड पर एक कार खड़ी होने से जाम लग गया।
जाम लगने से दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इससे मेन रोड पर आवागमन बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। जाम खुलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें