फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को प्रारंभ से ही योग शिक्षा देना बहुत जरूरी : मृदुल

विज्ञापन
पुराना जिला अस्पताल स्थित वेलनेस सेंटर पर कार्यशाला में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागी - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पुराना जिला अस्पताल स्थित आयुष विभाग के योग वेलनेस सेंटर पर तीन दिवसीय योग कार्यशाला का आयोजन किया गया। योग प्रशिक्षक मृदुल कुमार गुप्ता ने बताया कि योग बच्चों व बड़ों के मन-मस्तिष्क को उसके कार्य के प्रति जागरूक करता है। इसलिए विद्यार्थियों को प्रारंभ से ही योग शिक्षा देना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

कहा कि योग से बच्चों की सहनशीलता बढ़ती है और मन शक्तिशाली होता है। योगाभ्यास से मन-मस्तिष्क का संतुलन बना रहता है। इससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है और पढ़ने में मन लगता है। बच्चों को योग के प्रति जागरूक करने के लिए सूर्य सप्तमी पर प्रकाशित योग जागरूक पुस्तिका को भी भेंट किया गया। योग सहायक चिवनाथ पाल ने बच्चों को एडवांस आसन करना सिखाया। इस दौरान ऊषा, अनुज, मोहम्मद शादाब, आकृति, अभिषेक, श्रेया, आध्या, देवांश, सौम्या, शताक्षी, पंकज, गौरी, अथर्व, सार्थक, आध्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें