खुदागंज। मझिला गांव निवासी सुधीर सिंह की मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। शनिवार को सुधीर सिंह के परिवार के लोगों ने सीओ विदुष सक्सेना से मुलाकात कर मामले की जांच को लेकर विस्तार से वार्ता की।
वार्ता के दौरान घटना के समय पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी रहे सनूप मौर्य और बच्चों के बीच हुई कथित गाली-गलौज का मुद्दा भी सामने आया। परिवार के अनुसार, बच्चों के कथित रूप से बदतमीजी किए जाने के बाद सुधीर उनके पीछे गए थे। परिजनों ने आशंका जताई कि दावत में चल रहे जनरेटर के हैंडल से सुधीर सिंह पर प्रहार किया गया।
सीओ ने बताया कि पुलिस जांच में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर काम कर रही है। घटना से संबंधित सीसी कैमरे के फुटेज और कॉल डिटेल भी निकलवाई गई हैं। घटना के दिन सुधीर सिंह की सबसे अधिक बातचीत एक व्यक्ति से हुई थी। पुलिस कॉल डिटेल के आधार पर पड़ताल कर रही है। संवाद