फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ननिहाल जा रहे बाइक सवार युवक की पशु से टकराकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। फर्रुखाबाद-मुरादाबाद मार्ग पर थरिया गांव के पास शुक्रवार रात हादसा हो गया। अचानक सड़क पर आए पशु से टकराकर कलान थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी बाइक सवार कन्हईलाल (18) की मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि युवक मिर्जापुर के हरसीपुर गांव स्थित अपनी ननिहाल जा रहा था, लेकिन कलान व मिर्जापुर थाना क्षेत्र की सीमा पर हादसे ने उसकी जिंदगी छीन ली। हादसे के बाद उसे अस्पताल भी ले जाया गया, लेकिन सिर की गंभीर चोट की वजह से उनकी जान नहीं बच सकी। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था।
शव को देख माता-पिता भाई-बहनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। वहीं, पशुओं को लेकर ग्रामीणों में काफी नाराजगी है। उनका कहना है कि इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। आए दिन पशुओं की वजह से हादसे में लोगों की जान जा रही है। सीओ जलालाबाद दीपक कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें