फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पाइप डालने के काम से दिनभर रुक-रुककर लगता रहा जाम

विज्ञापन
शाहजहांपुर में महिला थाने के पास सड़क खोदाई के चलते लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। महिला थाने के सामने रोडवेज की ओर जाने वाले मार्ग पर ह्यूम पाइप डालने का काम रविवार को भी जारी रहा। सड़क की खोदाई और पाइप डालने के चलते चौराहे पर दिनभर रुक-रुककर जाम लगता रहा। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रोडवेज के पास जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए सड़क की खोदाई कर पाइप डाले जा रहे हैं। रात में सड़क की खोदाई के बाद दिन में पाइप डालने का काम किया जा रहा है। सड़क के एक हिस्से में खोदाई होने के कारण दूसरे हिस्से से ही वाहनों और लोगों की आवाजाही हो रही है। इससे मार्ग संकरा हो गया है और जाम की स्थिति बन रही है।
रविवार को पूरे दिन यही स्थिति रही। रोडवेज की बस या चार पहिया वाहन के चौराहे पर पहुंचने और मुड़ने के दौरान यातायात प्रभावित हुआ। वाहन निकलने में समय लगने से पीछे वाहनों की कतार लग गई। दिनभर रुक-रुककर जाम लगने से लोगों को काफी परेशानी हुई। सीओ यातायात रणवीर सिंह ने बताया कि खोदाई के चलते वाहनों को पास कराने के लिए यातायात के कर्मियों की ड्यूटी लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें