फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: परिषदीय स्कूलों में कहीं छतें टपक रही तो कहीं दीवार जर्जर

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले के परिषदीय स्कूलों में विद्यार्थियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावों के बीच तमाम समस्याएं सामने आई हैं। डीएम के निर्देश पर जिले के सभी 2716 परिषदीय स्कूलों का खंड शिक्षा अधिकारियों से सर्वे कराया। इसमें कहीं छत खराब मिली तो कहीं दीवार और रसोई जर्जर मिली। सभी ब्लॉकों से रिपोर्ट तैयार कर भेजी गई है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में शौचालय, चहारदीवारी, खिड़की, दरवाजा, शौचालय, फर्श, रंगाई-पुताई और टायलीकरण समेत कई कार्यों की जरूरत बताई गई है। वहीं नगर क्षेत्र के स्कूलों में सर्वे के दौरान अधिकांश भवनों की छतें खराब मिली हैं। बारिश होने पर कई कमरों में पानी टपकने की समस्या सामने आई है। कई स्कूलों के फर्श भी खराब मिले हैं। रसोईघर भी जर्जर स्थिति में पाए गए, जिन्हें मरम्मत योग्य बताया गया है।
प्रत्येक बीईओ ने अपने क्षेत्र के स्कूलों की समस्याओं का ब्योरा डीएम कार्यालय को भेजा है। इन कार्यों को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों से कराने की योजना बनाई गई है। बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि स्कूलों में निर्धारित पैरामीटर पूरे कराने के लिए सर्वे कराया गया है। इसके आधार पर कार्ययोजना तैयार कर स्वीकृत करा ली गई है। ग्रामीण क्षेत्र में प्रशासक के माध्यम से व तहसील स्तर पर नगर पालिका या नगर पंचायत के जरिये कार्य कराया जाएगा। शहर के स्कूलों में नगर निगम के सहयोग से आवश्यक कार्य कराने की योजना है।
विज्ञापन


तीन स्कूलों में जर्जर कमरे गिराने का प्रस्ताव
सरायकाइयां स्थित स्कूल में तीन, अहमदपुरा स्थित स्कूल में एक और कंपोजिट स्कूल रोटी गोदाम में एक कमरा जर्जर मिला है। इन कमरों को गिराने का प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें