फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 जून तक गन्ना सर्वे का कार्य पूरा कराने के निर्देश

विज्ञापन
शाहजहांपुर के बंथरा गांव में सोमवार को गन्ना सर्वे कार्य का विभागीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण ? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बरेली परिक्षेत्र के उप गन्ना आयुक्त राजीव राय ने सोमवार को विभागीय अधिकारियों के साथ रोजा चीनी मिल क्षेत्र के बंथरा गांव में गन्ना सर्वे कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को 20 जून तक प्रत्येक दशा में सर्वे कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी डॉ. खुशीराम भार्गव के साथ जिस वक्त उपायुक्त बंथरा पहुंचे, वहां सर्वे टीम में शामिल राजकीय पर्यवेक्षक और चीनी मिल के कर्मचारी खेतों पर किसानों के समक्ष जीपीएस से गन्ना क्षेत्रफल की माप कराने में जुटे थे। कर्मचारियों ने गन्ना किसानों को मौके पर ही सर्वे की स्लिप (पर्चियां) भी उपलब्ध कराईं। डीसीओ डॉ. भार्गव ने उपायुक्त को बताया कि जिले में 2.07 लाख से अधिक किसानों का गन्ना सर्वे किया जाना है और अब तक एक लाख 23 हजार 404 किसानों का गन्ना सर्वे किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि जनपद में 1930 गन्ना ग्राम हैं, जहां के किसान गन्ना की खेती करते हैं। अभी तक 1258 ग्रामों का सर्वे पूरा किया जा चुका है।
डीसीओ ने बताया कि इन गांवों में 40118 हेक्टेयर पौध गन्ना और 28167 हेक्टेयर पेड़ी गन्ना को मिलाकर कुल 68285 हेक्टेयर गन्ना सर्वे हो चुका हैँ जो कि जिले में अनुमानित कुल गन्ना क्षेत्रफल का 70 प्रतिशत से अधिक है। उप गन्ना आयुक्त ने मानसून सीजन की शुरुआत से पहले 20 जून तक हर हाल मे सर्वे कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सहकारी गन्ना समिति रोजा के सचिव मानवेंद्र त्रिपाठी, गन्ना प्रबंधक सुरेंद्र सिंह मान व मनोज सिंह, गन्ना किसान सुबोध सिंह, नन्हे सिंह, सुंदर पाल सिंह, अवधेश सिंह, बलवीर सिंह, हरवीर सिंह, विभागीय पर्यवेक्षक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें