फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बरेली मोड़ का चौड़ीकरण जल्द पूरा कराने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को बरेली मोड़ पर चल रहे चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अभियंता को काम में तेजी लाकर जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। काम पूरा होने के बाद बस स्टैंड, ई-रिक्शा स्टैंड और ठेलों को व्यवस्थित कराने के लिए कहा, ताकि यातायात सुचारु रहे।
विज्ञापन

डीएम ने ग्राम सरायखास में लखनऊ-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग के पास 22.23 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन सर्किट हाउस का भी निरीक्षण किया। धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए दिसंबर के प्रथम सप्ताह तक काम पूरा कराने के निर्देश दिए।
15 करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सदर तहसील के अनावासीय भवनों के निर्माण स्थल का निरीक्षण कर बाउंड्रीवॉल, नाली और मिट्टी भराई का काम जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नए भवन से लोगों को बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

अक्षरधाम कॉलोनी में सड़क और नाली निर्माण के लिए नियमानुसार नाप कराने तथा निर्धारित सीमा में आने वाले अवैध निर्माणों पर लाल निशान लगवाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें