रविवार को केजीएमसी, लखनऊ से आई टीम ने राजकीय मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग का निरीक्षण किया गया। स?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में शल्य चिकित्सा विभाग के पीजी कोर्स को संचालित किए जाने के मद्देनजर केजीएमयू लखनऊ के डॉक्टर शैलेंद्र यादव ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने प्राचार्य एवं अन्य फैकल्टी से पूछताछ की। शीघ्र ही दो सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।
राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि करीब छह माह पूर्व सर्जरी विभाग में डिप्लोमेट नेशनल बोर्ड (डीएनबी) सीटों के लिए आवेदन किया था। रविवार को केजीएमयू लखनऊ के प्रोफेसर थोरेसिक सर्जरी डॉ. शैलेंद्र यादव ने यहां पहुंच कर सर्जरी विभाग का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सीटें संचालित करने के संबंध में समस्त व्यवस्थाएं देखीं।
प्राचार्य एवं अन्य फैकल्टी से जानकारी जुटाई। प्राचार्य के मुताबिक इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर डॉ. यादव के द्वारा आठ अक्टूबर को डीएनबी को सौंप दी जाएंगी। अति शीघ्र पीजी की दो सीटें राजकीय मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर को मिल जाएंगी। पीजी सीट मिलने से एमबीबीएस करने वाले जनपद एवं आसपास के जिलों के छात्रों को लाभ मिलेगा।
बता दें कि इससे पूर्व राजकीय मेडिकल कॉलेज को पांच पीजी कोर्स एवं आठ डिप्लोमा कोर्स भी संचालित किए जाने की अनुमति प्राप्त हो चुकी है। एमबीबीएस की 100 सीटों पर प्रति वर्ष दाखिलें भी किए जाते हैं।