फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्तोली गांव में इंदिरा आवासों की होगी स्थलीय जांच

Thu, 12 Feb 2015 07:34 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरा आवासों के आवंटन में गड़बड़ी को लेकर चर्चा में आए मिर्जापुर ब्लॉक के अस्तोली गांव में अफसरों की कमेटी शिकायतों की जांच करेगी। सीडीओ महेंद्र बहादुर सिंह ने वहां की बीडीसी गुड्डी यादव की ओर से बृहस्पतिवार को मिली शिकायत गंभीरता से लेते हुए डीपीआरओ से जांच कराने का निर्णय किया है। जांच टीम में डीआरडीए के परियोजना अधिकारी चंद्रशेखर शुक्ला और मिर्जापुर के बीडीओ अनुज सक्सेना शामिल रहेंगे।
विज्ञापन

अस्तोली गांव के रहने वाले अतिराज सिंह उर्फ भोले यादव ने सीडीओ को ज्ञापन देकर बताया कि बीडीसी सदस्य के नाते उनकी भाभी गुड्डी देवी ने वित्त वर्ष 2012-13 और 13-14 में अनुसूचित जाति के लोगों को इंदिरा आवास देने में पक्षपात किए जाने की ब्लॉक और तहसील स्तर के अफसरों से शिकायत की। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने पर तहसील दिवस में भी कई प्रार्थना पत्र दिए, लेकिन हुआ कुछ नहीं।
उन्होंने सीडीओ को ज्ञापन देकर बताया कि ब्लॉक के एक कर्मचारी से मिली भगत करके ग्राम प्रधान ने बीपीएल आईडी की अनदेखी करते हुए कई ऐसे अपात्रों को आवास सूची में शामिल कर लिया जिन्हें पहले ही आवास आवंटित हो चुके हैं। कई चहेते अपात्रों को दूसरे की बीपीएल आईडी पर आवास मंजूर करा दिए। यही नहीं ऐसे मामलों में धनराशि भी लाभार्थियों के खातों में भेज दी गई। उनसे मिलकर लौटे अतिराज सिंह ने बताया कि सीडीओ ने तीन अफसरों की टीम गठित करके जांच कराने और दोषी पाए जाने पर संबंधितों को दंडित कराने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें