फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत हमेशा से सत्य और अहिंसा का वाहक रहा : आरिफ मोहम्मद खान

विज्ञापन
कलान में स्कूल के उद्घाटन कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद। - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
जलालाबाद/कलान (शाहजहांपुर)। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने शनिवार को कलान में बदायूं मार्ग पर रोजी पब्लिक स्कूल का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा कि भारत विभिन्न समुदायों का समूह है। यहां सभी धर्मों का सम्मान और भागीदारी है। उन्होंने कहा कि हमारा देश सदैव से सत्य और अहिंसा का वाहक रहा है। यह बात सभी को याद रखनी चाहिए।
विज्ञापन

बरेली के त्रिशूल एयरबेस पर उतरने के बाद राज्यपाल सड़क मार्ग से दोपहर करीब एक बजे यहां पहुंचे थे। स्कूल परिसर में पुलिस के जवानों ने उन्हें सलामी दी। बच्चों को संबोधित करते हुए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि जाति, धर्म और क्षेत्रवाद के नाम पर आपसी विद्वेष और एक-दूसरे को नीचा दिखाना हमारी विरासत नहीं रही है। उन्होंने गीता, उपनिषद तथा वेदों के कई उदाहरण देते हुए बताया कि विद्वेष, घृणा और ईर्ष्या से आप जीत कर भी नहीं जीत पाते। जैसे महाभारत में जीत के बाद भी आंसू बहे थे।
उन्होंने कहा कि विजय वह होती है जहां आप प्रतिद्वंद्वी को हराते है और जय वह होती है जहां कोई हारता नहीं, सभी जीतते हैं। करीब पौन घंटे के अपने भाषण में राज्यपाल बच्चों में अध्यात्म की भावना जागृत करते दिखे। उन्होंने कहा कि भारत एक ऐसा देश है, जहां इस्लाम, यहूदी और क्रिश्चियन के साथ किसी तरह का कोई भेदभाव नहीं है। मदीने के बाद भारत ही एक ऐसा देश है, जहां पहली मस्जिद बनी और वह भी हिंदू राजा ने बनवाई थी। उन्होंने कहा कि मूल संस्कृति के सनातन सिद्धांत शिक्षा के बगैर संभव नहीं हैं। सभी को निरंतर ज्ञान की प्राप्ति के लिए प्रयास करते रहना चाहिए।
विज्ञापन

बोले, शिक्षा और संस्कार रोजगारपरक हों और समाज मे समन्वय स्थापित कर सकें। कार्यक्रम में सांसद द्वय अरुण सागर व सांसद मुकेश राजपूत और विधायक द्वय हरिप्रकाश वर्मा, राजीव कुमार सिंह ने भी विचार रखे। संचालन प्रख्यात कवि शिवओम अम्बर ने किया। अंत में राजीव मोहन पांडेय ने सभी का आभार जताया। स्कूल के निदेशक सत्यमोहन पांडेय, संजीव मोहन पांडेय, एसपी ग्रामीण संजीव वाजपेयी, एसडीएम बरखा सिंह, एसडीएम कलान सतीश चंद्रा, सीओ मस्सा सिंह, सीओ तिलहर अरविंद कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

कलान में स्कूली बच्चों से बात करते केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें