फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखंडता के संकल्प के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया

Sun, 16 Aug 2015 11:31 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व जिले में धूमधाम से मनाया गया। सभी सरकारी और निजी क्षेत्र के कार्यालय भवनों पर राष्ट्रध्वज फहराया गया। शहीदों और महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर देश की आजादी और राष्ट्र के निर्माण में उनके योगदान का भावपूर्ण स्मरण किया गया। शिक्षण संस्थाओं में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मिष्ठान वितरण के साथ खेलकूद प्रतियोगिताएं भी हुईं।
विज्ञापन

कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह छह बजे मंदिरों, मस्जिदों, गुरुद्वारों और गिरजाघरों में सामूहिक प्रार्थना से हुई। स्कूली बच्चों, होमगार्ड के जवानों, स्काउट-गाइड, एनसीसी कैडेट्स ने शहर में प्रभात फेरी निकाली। गांधी भवन, नगरपालिका परिषद, शहीद पार्क, बिस्मिल पार्क, गर्रा घाट आदि स्थानों पर महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, लाल बहादुर शास्त्री, शहीद क्रांतिकारी पंडित रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाकउल्ला खां, रोशन सिंह, बाल गंगाधार तिलक आदि विभूतियों की प्रतिमाओं पर राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा, भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुरेश कुमार खन्ना, जिला पंचायत अध्यक्ष नीतू सिंह, चेयरमैन तनवीर खां, डीएम शुभ्रा सक्सेना, एसपी बबलू कुमार आदि ने माल्यार्पण किया। सुबह ठीक आठ बजे जिला जज इफाकत अली खां ने दीवानी न्यायालय, डीएम शुभ्रा सक्सेना ने कलक्ट्रेट, एसपी बबलू कुमार ने पुलिस कार्यालय और सीडीओ पुलकित खरे ने विकास भवन कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर डीएम ने स्वाधीनता सेनानी श्याम बिहारी लाल और एक अन्य सेनानी की पुत्री को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। बाद मेें डीएम सहित अन्य अधिकारियों ने जिला सैनिक कल्याण परिषद कार्यालय जाकर नायक जदुनाथ सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जेल गेट पर जेल अधीक्षक बृजेंद्र कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में बंदियों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। जिला अपराध निरोधक समिति के मंत्री ओमप्रकाश सक्सेना, जेल विजिटर जितेंद्र यादव, राकेश पांडेय, जेलर प्रदीप कश्यप, डिप्टी जेलर भूपेंद्र कश्यप आदि उपस्थित रहे।
प्रसाद भवन परिसर स्थित जन शिक्षण संस्थान में निदेशक सुशील मिश्र ने राष्ट्र ध्वज फहराया। कार्यक्रम अधिकारी ओमप्रकाश त्रिपाठी, राकेश गंगवार, संतोष कुमार, हिमांशु श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। बसपा के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह के नेतृत्व में घंटाघर स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष कौशल मिश्रा ने राष्ट्रध्वज फहराया। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने जिला संयोजक सर्वेश चंद्र मिश्र धांधू के नेतृत्व में बेरी चौकी के पास स्थित गौतम बुद्धा पार्क में तिरंगा फहराकर मिठाई बांटीं।
विज्ञापन

सामाजिक संस्था जेसीआई की ओर से सीतापुर आई हॉस्पिटल में आयोजित स्वाधीनता दिवस समारोह में संस्था के अध्यक्ष अमित गुप्ता ने राष्ट्र ध्वज फहराया और मरीजों को फल बांटे। इस मौके पर जेसीआई और आईएमए के बीच 20-20 क्रिकेट मैच खेला गया, जो बारिश के कारण ड्रा करना पड़ा। सामाजिक संस्था जयभारत की ओर से केरूगंज स्थित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष स्वाधीनता समारोह मनाया गया। सीडीओ पुलकित खरे और एडीएम पीके श्रीवास्तव ने अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस अनाथ बच्चों के बीच मनाया। उन्होंने संगठन की एसएस कालेज इकाई के अध्यक्ष याहिया के साथ राजकीय बाल सुधार गृह जाकर जिला प्रोबेशन अधिकारी के साथ पौधारोपण किया। बच्चों को फल-बिस्किट बांटे। जिला असंगठित मजदूर यूनियन के ऐमनजई जलालनगर स्थित कार्यालय पर इंटक के जिलाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. रानी त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया और छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में भाग लिया। श्री दैवी संपद् ब्रह्मचर्य संस्कृत महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. हरिनाथ झा ने ध्वजारोहण किया। रुचिता, ओंकार, आदेश, प्रभात, विशाल आदि छात्र -छात्राओं ने देश भक्ति गीत गाए। नवादा इंदेपुर के सत्यपाल सिंह महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. अजीजुर्रहमान खां ने तिरंगा फहराया और डॉ. प्रतिभा मिश्रा ने उच्च शिक्षा निदेशक का संदेश सुनाया।
कैंट के केंद्रीय विद्यालय नंबर एक में प्राचार्य वीके मिश्रा के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय पर्व धूमधाम से मनाया गया। डिप्टी कमांडेंट कर्नल बीएस काशिद ने ध्वजारोहण किया। गायत्री सिंह और रंजना मिश्र ने देशप्रेम से ओतप्रोत भाषण दिए। निगोही स्थित आदर्श इंटर कालेज में प्रधानाचार्य डॉ. डीआर वर्मा ने ध्वजारोहण किया। इससे पूर्व कालेज कैंपस में प्रबंधक श्रीराम वर्मा समेत अन्य गणमान्य शामिल हुए। श्री मंगलसेन भारतीय इंटर कालेज में प्रधानाचार्य रमेश चंद्र, मदरसा ऐनुल इल्म में प्रधानाचार्य मोहम्मद जावेद अख्तर कासमी और दयानंद बाल विद्या मंदिर में समाजसेवी राजीव अग्रवाल ने तिरंगा फहराया। संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भाजपा के नगर विधायक सुरेश कुमार खन्ना, देवी प्रसाद इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य शिवशरण लाल मिश्र, आर्य कन्या पाठशाला इंटर कालेज में प्रधानाचार्य वीना रानी रस्तोगी, जनता इंटर कालेज में सहायक प्रबंधक मेजर केपी अग्निहोत्री, आकांक्षा हाईस्कूल में प्रबंधक उर्मिला सक्सेना व प्रधानाचार्य स्मिता सक्सेना, रोजा के रेलवे इंटर कालेज में अध्यक्ष रामनाथ बघेला एवं प्रबंधक मुकेश सक्सेना, राजकीय पॉलीटेक्निक में प्रधानाचार्य राजन सिंह, एमएच खान इंटर कालेज में मुख्य अतिथि हनीफ खांन ने झंडारोहण किया। डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कालेज में प्रबंधक शशिबाला गुप्ता, डाइसल इंटर कालेज में प्रधानाचार्य शैरल राजेश, सरदार पटेल हिंदू इंटर कालेज में प्रधानाचार्य आरके शर्मा, नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य आरएन उस्मानी, हरिश्चंद्र सिंह हायर सेेकेंड्री स्कूल में प्रबंधक शालिनी चौहान ने ध्वजारोहण किया।
गदियाना के न्यू आदर्श पब्लिक स्कूल में प्रबंधक सविता, ज्ञान अमृत पब्लिक स्कूल में पूर्व वार्ड मेंबर शिवओम सक्सेना और प्रबंधक कमलेश चंद्र रस्तोगी, मनोकरण जूनियर हाईस्कूल में प्रबंधक छोटे सिंह एवं प्रधानाचार्य डॉ. जेपी शहीद वीर अब्दुल हमीद मेमोरियल स्कूल में महबूब हुसैन इदरीसी, डॉ. एम लाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य रानी गुप्ता, उमाशंकर बाल विद्या मंदिर में प्रबंधक अंजना सक्सेना, साईं शिक्षायतन में प्रबंधक नीता श्रीवास्तव एवं प्रधानाचार्य रचना ने तिरंगा झंडा फहराया। श्री शंकर मुमुक्षु विद्यापीठ सीनियर सेकेंड्री स्कूल में सचिव अशोक अग्रवाल, होली एजंल्स स्कूल में उप प्रधानाचार्य सिस्टर सरोज, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में व्यवस्थापक डॉ. एसपी अग्निहोत्री, गुरुकुल पब्लिक स्कूल में नगर विधायक सुरेश खन्ना, डोरेमॉन्स प्ले स्कूल में प्रधानाचार्य दीपमाला रस्तोगी ने बच्चों के साथ, बाबा विश्वनाथ बाल विद्या मंदिर में प्रधानाध्यापक प्रकाश चंद्र कलानी, ईडेन पब्लिक स्कूल में प्रोफेसर सैय्यद मोहम्मद नोमान, नेशनल मांटेसरी जूनियर हाई स्कूल प्रधानाचार्य वीना सिंह, मदरसा गौसुल सकलैन में संस्थापक नवी कस्साब सकलैनी, गुरुनानक पाठशाला कन्या हाईस्कूल में प्रबंधक दलजीत कौर, खालसा शिशु शिक्षा सदन कन्या जूनियर हाईस्कूल में अध्यक्ष हरभजन सिंह नरूला एवं प्रबंधक इंद्रजीत सिंह नरूला, वरुण मेमोरियल शिक्षा सदन में रामनरेश रस्तोगी एवं कस्तूरी देवी, महर्षि विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य अनिल श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

वंदेमातरम के गायन से बेपरवाह रहे अफसर
स्वतंत्रता दिवस पर कलक्ट्रेट में आयोजित समारोह के समापन अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं की टोली ने राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम का गायन शुरू किया तो वहां मौजूद तमाम छात्र-छात्राओं समेत विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि सावधान की मुद्रा में खड़े हो गए, लेकिन डीएम समेत अन्य कई प्रशासनिक अधिकारी इस ओर से बेपरवाह होकर अपनी कुर्सियों पर जमे रहे।

परिषदीय स्कूलों में पौधारोपण भी हुआ
शाहजहांपुर। शहर के परिषदीय स्कूलों के बच्चों में स्वतंत्रता दिवस का जोश नजर आया। साफ-सुथरे कपड़े पहनकर स्कूलों में पहुंचे बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रम पेश किए। परिषदीय स्कूलों में ध्वजारोहण एवं पौधरोपण किया गया। प्राइमरी एवं जूनियर स्कूल बलेली में बीएसए राकेश कुमार, जिला पंचायत सदस्य क्षमा वर्मा और ग्राम प्रधान विलासो देवी एवं नगर के रोटी गोदाम स्कूल परिसर में स्थित स्कूलों में नगर शिक्षा अधिकारी मुन्नालाल त्रिवेदी ने ध्वजारोहण एवं पौधारोपण किया। इस दौरान एबीआरसी इमरान सईद खां, ीप्रधानाध्यापक हसीब अली खां, सुमन सक्सेना, रचना जौहरी, पूजा सिंह आदि मौजूद रहीं। जूनियर स्कूल कुरसंडा में प्रधानाध्यापक विश्राम सिंह एवं शशि सिंह, प्राइमरी स्कूल रामपुर में प्रधानाध्यापक तनु सहाय ने ध्वजारोहण एवं पौधरोपण किया।

रेलकर्मियों ने फहराया तिरंगा
शाहजहांपुर। आरपीएफ और जीआरपी के साथ ही रेलकर्मियों ने भी तिरंगा फहराकर देश के वीरों को नमन किया। रेलवे स्टेशन पर सहायक मंडल अभियंता (एईएन) केके शर्मा ने झंडारोहण किया। इस मौके स्टेशन अधीक्षक एके गौतम, लालजी मौर्य, आरपी सिंह, राजीव शर्मा, एसके श्रीवास्तव, त्रिलोकचंद, प्रीतम सिंह, भरत बिष्ट, पीपी विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। आरपीएफ थाना में इंस्पेक्टर एसपी सिंह ने एसआई अमित कुमार, दलवीर सिंह, राजेश कुमार आदि की मौजूदगी में झंडा फहराया। जीआरपी थाना में एसओ जयशंकर सिंह ने झंडरोहण किया और परेड कमांडर अजय शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

विभिन्न संस्थानों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस
शाहजहांपुर। स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न संस्थानों में भी ध्वजारोहण किया गया। रोजा नगर पंचायत में चेयरमैन अजय गुप्ता ने झंडारोहण किया और ईओ अनिरुद्घ कुमार ने संचालन किया। भारतीय जीवन बीमा निगम के बरेली मोड़ स्थित कार्यालय में शाखा प्रबंधक सुशील चंद्र शुक्ला और गुरू रविदास सभा मंदिर में अध्यक्ष दिनेश कुमार ने झंडारोहण किया। लायंस क्लब श्रेष्ठ के डॉ. अमित और डॉ. नमिता ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल बिस्कुट और मिठाई का वितरण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें