प्रदेश में बिजली दरों में बढ़ोत्तरी करने के विरोध में आम आदमी पार्टी ‘आप’ के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। बढ़ी हुई बिजली दरों को कम करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र डीएम को दिया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश के पॉवर कॉरपोरेशन के द्वारा आर्थिक एवं कार्यविधिक गलतियों की वजह से लगातार दरें बढ़ाई जा रही हैं। इसकी सजा आम आदमी को भुगतनी पड़ रही है। विभागीय अधिकारी अपनी नाकामियों का ठीकरा गरीबों पर बोझ डालकर फोड़ रहे हैं। इसलिए ‘आप’ बिजली व्यवस्था में सुधार करने के साथ ही बढ़े दरों को कम करने की मांग करती है। इसके साथ ही वीआईपी जिलों में हो रही बिजली चोरी को रोकने के लिए कड़ाई से काम करने की मांग की।
कार्यकारी जिला संयोजक अजय शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन करने वालों में राजेंद्र सिंह, उमाकांत वर्मा, केके रस्तोगी, शशिभूषण जौहरी, राजभूषण जौहरी, डीके गुप्ता, बहीरुद्दीन सिद्दीकी, अपूर्व अग्निहोत्री, कीर्तिमान च्यवन, यूनुस, नसीम, रीतेश खन्ना, डॉ. मनोज पांडेय आदि शामिल रहे।