डॉ. गिरिजाशंकर का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। बाजार से घर लौटते समय कार में रोजा की लोक बिहार कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय डॉ. गिरिजाशंकर की मौत होने के बाद परिजनों ने हालात पर संदेह जताया है। मोबाइल गायब होने व चाबी टूटी होने के चलते परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है।
फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. गिरिजाशंकर की रेती रोड पर क्लीनिक है। वह निजी अस्पताल में भी कार्यरत हैं। परिजनों के अनुसार, वह बृहस्पतिवार की पूर्वाह्न करीब सवा 11 बजे बाजार से सब्जी लेने जाने के लिए निकले थे। शाम करीब सवा चार बजे उनकी मौत की सूचना मिली।
सुभाष चौराहा के पास गए तो उनकी कार से उनका मोबाइल नहीं मिला है। कार की चाबी टूटी हुई थी। पिता की ओर से इस मामले की थाने में तहरीर दी गई है। परिजनों ने बताया कि मृतक की पत्नी का रो-रोकर हाल बेहाल है। उनके दो बेटे हैं। बहनोई राजवीर सिंह ने बताया कि डॉक्टर का किसी से कोई विवाद नहीं था। कार में सब्जी मिली है। मोबाइल नहीं मिला। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। मोबाइल की सीडीआर निकलाई जाएगी।