गांव पहाड़पुर के पास खेत में मरी पड़ी बछिया
- फोटो : POWAYAN
खुटार (शाहजहांपुर)। पहाड़पुर में मंगलवार की रात गांव वन्य पशु ने एक बछिया को मार डाला। चर्चा है कि तेंदुए ने बछिया को मारा है। इससे लोगों में दहशत है। आरोप है कि सूचना के बाद भी वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जांच करने की जरूरत नहीं समझी है।
गांव पहाड़पुर में हरनहाई के मुकेश तिवारी का खेत है। इस खेत में गांव लड़ती के राकेश कुमार ने बुधवार सुबह एक बछिया को मरा पड़ा देखा। पास में तेंदुए के पंजे जैसे निशान भी थे। सूचना पर गांव के पप्पू, राकेश, तोताराम लालू आदि भी मौके पर पहुंचे। मामले की जानकारी वन विभाग को भी दी गई, लेकिन कोई भी वन कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। उधर तेंदुए की दहशत से गांव के लोग समूह में खेतों पर गए। वन विभाग की उदासीनता को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है।
दो शावकों के साथ देखी गई बाघिन
गांव बेला में बुधवार को दो शावकों के साथ बाघिन देखे जाने का दावा किया जा रहा है। बुधवार को किसान खेतों पर नहीं गए। गांव बेला के रामनिवास बुधवार शाम अपने खेत पर जा रहे थे। रास्ते में बाघिन दो शावकों के साथ दिखने पर वह भाग कर गांव पहुंचे और लोगों को जानकारी दी।
इसी गांव के अरविंद शुक्ला ने बताया कि सीमा क्षेत्र से जुड़े पीलीभीत के जंगल के किनारे बाघिन आए दिन चहल कदमी करती है। बेला और हमीरपुर के पास लोग कई बार बाघिन को देख चुके हैं। प्रभारी रेंजर अशोक चतुर्वेदी ने बताया कि इस तरह की कोई जानकारी नहीं है। जानकारी कराई जाएगी।
गांव पहाड़पुर के पास खेत में बने वन्य पशु के पगमार्क- फोटो : POWAYAN