फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से पीआरडी जवान की मौत

Tue, 10 Dec 2024 01:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
रामसेवक का फाइल फोटो
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नेशनल हाईवे पर खन्नौत नदी के पुल के पास रविवार की रात निगोही के सतवां खुर्द निवासी रामसेवक (37 वर्ष) की बाइक में किसी वाहन से टक्कर लग गई। हादसे में उनकी मौत हो गई। ममेरे भाई समेत दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

रामसेवक प्रांतीय रक्षक दल में कार्यरत थे। उनकी तैनाती बिजली निगम के एसई जेपी वर्मा के कृष्णानगर कॉलोनी स्थित कार्यालय में थी। रविवार को अवकाश होने के चलते वह गांव चकभिटारा में मामा के घर गए थे। लौटते समय ममेरा भाई नीलेश व पीआरडी जवान पातीराम भी उनकी बाइक पर सवार हो गए।
रात करीब आठ बजे वह हादसे का शिकार हो गए। रामसेवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि नीलेश के पैर में गंभीर चोट आई है। पातीराम भी घायल हुए हैं। हादसे के बाद चौक कोतवाली पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भेजा। रामसेवक के तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें