फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: लेन-देन के विवाद में ठेकेदार ने साथियों के साथ मजदूर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मजदूरी के रुपयों को लेकर हुए विवाद के बाद ठेकेदार ने साथियों के साथ मजदूर से मारपीट की। दौड़ा-दौड़ाकर डंडों से पीटा। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो का अधिकारियों ने संज्ञान लिया। मारपीट करने वालों को पकड़कर थाने लाया गया और उनका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

मामला थाना सदर बाजार क्षेत्र की सुभाषनगर कॉलोनी का है। ककराकलां निवासी मुख्तयार मकान बनाने का ठेका लेता है। उसके पास निजामपुर गौटिया निवासी धर्मवीर मजदूरी करता है। आरोप है कि जब मजदूरों ने ठेकेदार से मजदूरी के आठ हजार रुपये की मांग की तो वह नाराज हो गया। मजदूरों से कहा कि मजदूरी का आठ हजार रुपया नहीं, बल्कि दो हजार रुपया बनता है।
इस बात पर ठेकेदार मुख्तयार और मजदूर धर्मवीर के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते गाली-गलौज होने लगी। मामला हाथापाई पर आ गया। इस बीच ठेकेदार ने अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद ठेकेदार ने मजदूरों के साथ मारपीट की। उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में मजदूर जान बचाकर भाग रहा है। इस बीच मजदूर को पटककर उसकी डंडों से पिटाई की गई। पैरों पर लाठी मारी गई। मारपीट के दौरान शोर-शराबा होने पर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। लाठी-डंडे चलते देख कोई भी आगे नहीं बढ़ा। दोपहर बाद यह मामला थाने पहुंचा। इसके बाद दोनों पक्षों ने दी तहरीर में एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए हैं।
थाना प्रभारी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मुख्तयार व धर्मवीर का शांतिभंग में चालान किया गया है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

खनन का विरोध करने पर सिपाही से कराई बात, ऑडियो वायरल



शाहजहांपुर। अजीजगंज डैम रोड पर गर्रा नदी से खनन किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जब लोगों ने इसका विरोध किया तो खनन कर रहे एक युवक ने अजीजगंज चौकी पर तैनात एक सिपाही को फोन लगा दिया। लोगों ने सिपाही की बात को रिकाॅर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया।



अजीजगंज डैम रोड पर सुबह पांच बजे से खनन होना शुरू हो जाता है। लोगों के मुताबिक, खनन करने वाले बुग्गियों और खच्चरों पर लादकर रेत मुख्य सड़क में लाते हैं। यहां से ट्राॅलियों में रेत को भरा जाता है। मामले में स्थानीय पार्षद मनीष गुप्ता समेत तमाम क्षेत्रवासी पूर्व में शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। कुछ लोग वहां पहुंच गए और खनन बंद करने के लिए कहने लगे।



लोगों ने जब वीडियो बनाना शुरू किया तो आरोप है कि खनन कर रहे एक युवक ने अजीजगंज चौकी पर तैनात एक सिपाही को फोन लगा दिया और लोगों की बात कराने लगा। वहां मौजूद लोगों ने फोन का स्पीकर ऑन कर रिकार्डिंग कर ली। खनन करने वाले के मोबाइल में सिपाही का नंबर सेव था। लोगों का आरोप है कि सिपाही की मिलीभगत से खनन कराया जा रहा है। इंस्पेक्टर कोतवाली चौक अश्विनी सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें