थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि दंपती के पास से 41610 रुपये, नौ आधार कार्ड, तीन पैन कार्ड, ब्लैंक चैक, सात एटीएम, डेबिट, क्रेडिट कार्ड, उत्तेजक दवाइयां, आपत्तिजनक सामान और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। एक आरोपी खुटार के गांव हिम्मतपुर का गुरविंदर सिंह फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।
ये भी पढ़ें- UP News: देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने होटल में मारा छापा, कमरे खुलवाए तो शर्म से झुक गईं नजरें
इन धाराओं में दर्ज की गई है रिपोर्ट
पुलिस ने दंपती सहित तीन लोगों पर कीमती सामान को छीनने, अवैध काम को मजबूर करने के लिए बंधक बनाना, गंभीर अपराध का आरोपी बनाने को धमकाना, बेईमानी या धोखे से बहकाने, जिससे व्यक्ति कीमती कागजात सौंप दे, मारने, चोट पहुंचाने की धमकी देना, चोरी गई संपत्ति को जानबूझकर अपने पास रखना आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सीओ पुवायां निष्ठा उपाध्याय ने बताया कि पुवायां पुलिस ने एक व्यक्ति को झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसाकर रुपये वसूलने के मामले में दंपती का चालान किया गया है। एक आरोपी की तलाश की जा रही है।