फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रील के चक्कर में टूटी शादी: बरात लेकर नहीं आया दूल्हा, बोला- युवती वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर डालती है

Wed, 19 Feb 2025 05:19 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। रिश्ता तय होने के बाद युवक ने शादी से इनकार कर दिया। उसका कहना है कि युवती रील बनाकर इंस्टाग्राम पर डालती है। लोग तरह तरह के कमेंट करते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में सोशल मीडिया पर रील बनाने की जिद से नाराज युवक ने युवती से शादी से इन्कार कर दिया। वहीं, युवती ने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो जारी कर लड़का पक्ष पर शादी वाले दिन कार की मांग पूरी न करने पर बरात न लाने का आरोप लगाया है। पुलिस को अभी तहरीर नहीं दी गई है।  

विज्ञापन


कांट के एक गांव की रहने वाली युवती का विवाह उन्नाव जिले में रहने वाले युवक से तय हुआ था। गोदभराई की रस्म हो चुकी थी। 16 फरवरी को बरात आनी थी। लड़की पक्ष ने अपनी सारी तैयारी पूरी कर ली थी। मैरिज लॉन भी बुक कर लिया था। रिश्ता तय होने के बाद युवती-युवक के बीच बातचीत शुरू हो गई थी। इस बीच युवक को पता चला कि मंगतेर रील बनाने की शौकीन है। वह वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर डालती है। 

युवक बोला- वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट करते हैं लोग 
कांट इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने बताया कि युवती के रील बनाने से युवक को एतराज था। उसका कहना था कि वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट करते हैं। इसी बात को लेकर दोनों में अनबन हो गई थी। रील को लेकर युवक ने शादी से इन्कार कर दिया।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: दो लड़की... चार लड़के, स्पा सेंटर से आ रही थी युवती की चीखने की आवाज; अंदर का नजारा देख पुलिस हैरान

दूसरी तरफ युवती ने अपना एक वीडियो बनाकर शाहजहांपुर पुलिस को टैग किया है। इसमें युवती हाथ जोड़े हुए कह रही है कि उसकी बरात 16 फरवरी को आनी थी। उसी दिन सुबह युवक ने कार की मांग कर दी। इन्कार करने पर बरात को लेकर नहीं आया। मामले में थाने में तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है।

Trending Videos
विज्ञापन

दोनों पक्ष के लोग मामले को सुलझाने में लगे
युवती ने वीडियो में बताया कि उसके पिता ने गोदभराई की रस्म में खेत को गिरवी रखकर ढाई लाख रुपये दिया था। अब शादी में कार की मांग की जा रही है, जो देने में असमर्थ होने पर शादी से इन्कार कर दिया। मामले को दोनों पक्ष के लोग सुलझाने में लगे हैं। सीओ सदर प्रियांक जैन ने बताया कि रील बनाने से मना करने पर युवक ने शादी से इन्कार किया है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें