फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: पत्नी से विवाद के बाद पति ने गोली मारकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 03 Jan 2024 09:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

निगोही थाना क्षेत्र के गांव घुसगवां में व्यक्ति ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घरेलू विवाद में व्यक्ति ने आत्मघाती कदम उठाया। मकान बेचने को लेकर पत्नी से उसकी अनबन चल रही थी। 
विज्ञापन
मृतक की पत्नी और बेटी-बेटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में घर के अंदर अलाव ताप रहे ग्रामीण की मंगलवार सुबह गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पत्नी से मकान बेचने को लेकर उसका विवाद चल रहा था। घरेलू कलह में उसने आत्महत्या की है। पुलिस ने मौके से तमंचा बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


निगोही थाना क्षेत्र के गांव घुसगवां निवासी राजाराम (50) गांव में ही एक कोल्हू पर मजदूरी करते थे। उनकी पत्नी रामादेवी ने बताया कि दो साल से राजाराम घर से बाहर ही रहते थे। 10 दिन पहले पत्नी उन्हें घर बुलाकर लाई थी तब से अधिक सर्दी होने की वजह से उन्होंने पति को कोल्हू पर जाकर काम करने से मना कर दिया था। 

रामादेवी ने बताया कि मंगलवार सुबह राजाराम शराब पीकर घर आए और अलाव तापने लगे। रामादेवी रसोई में उनके लिए खाना लेने चली गईं। कुछ देर में उनकी 15 वर्षीय बेटी चीख सुनकर बाहर आई तो राजाराम बरामदे में चारपाई पर खून से लथपथ पड़े थे। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। शव के पास से ही तमंचा बरामद हो गया। राजाराम के पेट में गोली लगी थी जो कि पीठ से निकल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं सुनाई दी गोली चलने की आवाज
घर के अंदर राजाराम की पत्नी रामादेवी, बेटी सोनी और बेटा दीपक मौजूद था। रसोई में ही रामादेवी खाना गर्म कर रहीं थीं, फिर भी उन्हें गोली चलने की आवाज सुनाई नहीं दी। पुलिस इस बात को लेकर भी जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है।

सीओ सदर अमित चौरसिया ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में सामने आया है कि राजाराम और उनकी पत्नी के बीच मकान बेचने को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद में राजाराम ने अपने पेट में तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें