शाहजहांपुर। वन सप्ताह के अंतर्गत वीआईपी ग्रुप विद हैल्पिंग हैंड्स की ओर से शहीद संग्रहालय के बाहर पौधरोपण किया गया। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने ग्रुप सदस्यों ने साथ पौधरोपण किया। इस दौरान पौधों की सुरक्षा के लिए ट्रीगार्ड भी लगवाए गए।
पौधरोपण कार्यक्रम में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सभी से उनका आग्रह है कि ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण तथा उनका संरक्षण करें। उन्होंने पति-पत्नी को एक-दूसरे के नाम से पौधरोपण और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही वीआईपी ग्रुप द्वारा चलाई जा रही पौधरोपण की मुहिम को सराहा। उन्होंने प्रदीप अग्रवाल, जगजीत सिंह माटा, शिव नारायण खन्ना, डॉ. वसीम हसन खान, शमा जैदी आदि को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर वीआईपी ग्रुप क्रिएटर अभिनय गुप्ता, ग्रुप की अध्यक्ष तराना जमाल, मुकेश गुप्ता (रोमी), कुलदीप गुप्ता, सचिन बाथम, संजय अग्रवाल, डॉ. हेमेंद्र वर्मा, डॉ. दीपा सक्सेना, डॉ. दीपा दीक्षित, ज्योति गुप्ता, नीतू गुप्ता आदि मौजूद रहे।