फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार माता-पिता की मौत, 12 साल का बेटा घायल

Sat, 25 Nov 2023 10:40 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के खुटार में शुक्रवार शाम तिकुनिया चौराहा स्थित गुरुद्वारा के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। उनका बेटा घायल हो गया। दंपती खुटार के औरंगाबाद के रहने वाले थे। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर पड़ी बाइक, आसपास खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के खुटार में बेटी की ससुराल से बाइक से घर लौट रहे गांव औरंगाबाद निवासी कमरुद्दीन (40) और उनकी पत्नी सहाना (38) की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। उनका 12 वर्षीय बेटा सरफराज घायल हो गया। हादसा तिकुनियां चौराहे पर शुक्रवार शाम गुरुद्वारे के पास हुआ। हादसे के बाद चालक मौके पर वाहन छोड़कर भाग गया। इससे वहां जाम लग गसा। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है। 

विज्ञापन


पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव धनेगा निवासी कमरुद्दीन की बेटी मेहरबीन की बेटी की कुछ दिन से तबीयत खराब थी। इसलिए कमरुद्दीन अपनी पत्नी सहाना और सरफराज के साथ शुक्रवार को भतीजे की बाइक लेकर नातिन को देखने गए थे। इसके बाद कमरुद्दीन पास के ही गांव गोरा रायपुर स्थित अपनी ससुराल गए। 

ये भी पढ़ें- Pilibhit Accident: इकलौती बहन की सगाई में आया था अजय, उसकी भी गई जान; तीन मौतों से परिवार में कोहराम
विज्ञापन


शाम को कमरुद्दीन घर लौट रहे थे। तिकुनियां चौराहे के गुरुद्वारा के पास ट्रक से उनकी बाइक में पीछे से टक्कर लग गई। हादसे में कमरुद्दीन और सहाना ने मौके पर दम तोड़ दिया।  सूचना पर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर थाने भिजवाया।  मौसेरे भाई गांव भरकलीगंज निवासी गौस मोहम्मद ने अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी है। 

दूसरी बेटी के निकाह की थी तैयारी 
कमरुद्दीन की चार पुत्रियां मेहरबीन, राजबी, नाजबी, मेहजबीं और दो पुत्र मोइनुद्दीन और सरफराज हैं। बड़ी बेटी मेहरबीन के निकाह के बाद अब दूसरी बेटी राजबी का निकाह भी उन्होंने धनेगा में ही तय किया था। तैयारियों के लिए वह भागदौड़ कर रहे थे। कमरुद्दीन के पास बहुत ही कम कृषि भूमि है। उस पर भी मुकदमा चल रहा है। कमरुद्दीन परिवार की गुजर मजदूरी कर करते थे। बड़ा पुत्र मोइनुद्दीन भी बाहर काम कर परिवार की मदद करता है। 
विज्ञापन

हादसे के कारण सहम गया सरफराज
हादसे में बाल-बाल बचे सरफराज के मुंह से बोल नहीं निकल रहे हैं। उसे चोट तो मामूली लगी लेकिन हादसे में अब्बू, अम्मी के शव देखने के बाद उसे गहरा धक्का लगा है। बमुश्किल सरफराज ने बताया कि उनकेे अब्बू  वह भी अब्बू के साथ बहन से मिलने गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें