बदमाशों का नहीं लगा सुराग
सूचना पर रोजा थाना प्रभारी राजीव सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लुटेरों की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। सीओ सदर अमित चौरसिया ने मौका-मुआयना किया। विशाल जायसवाल ने बताया कि बैग में तीन लाख 77 हजार रुपये रखे थे जिसे वह कलेक्शन सेंटर पर जमा करने के लिए लाए थे। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे तलाश किए हैं। इसमें छीना-झपटी होते दिखाई दे रही है।
सीओ सदर अमित चौरसिया ने बताया कि शराब सेल्समैन से बैग छीनकर बाइक सवार ले गए हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।