फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बिजली गिरने से मकान और पास में बना मंदिर क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। अल्हागंज क्षेत्र के गांव जेरा रहीमपुर में रविवार शाम बादलों की तेज गरज के साथ बिजली गिरने से धर्म सिंह के मकान का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान वहां के एक मंदिर को भी नुकसान पहुंचा है। मकान क्षतिग्रस्त होने से घर में मौजूद परिजनों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

प्रभारी तहसीलदार अनुराग दुबे ने बताया कि रविवार शाम तेज बारिश के दौरान जेरा रहीमपुर में धर्म सिंह के मकान पर बिजली गिरने से घर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घर से कुछ फासले पर बना मंदिर भी बिजली की चपेट में आ गया। इससे मंदिर की एक दीवार चटक गई। तेज आवाज के साथ बिजली गिरने से घबराए परिजन घर से बाहर की तरफ भाग निकल आए। तहसीलदार ने बताया कि लेखपाल को गांव भेजकर नुकसान की जांच कराई जा रही है।

000

किशोर प्रांशु का शव पहुंचने पर घर में मचा कोहराम
जलालाबाद। बिजली गिरने से मरे 14 वर्षीय प्रांशु का शव सोमवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद उसके घर पहुंचा। इकलौते बेटे का शव देखकर मां उर्मिला गश खाकर गिर पड़ीं जबकि अन्य परिजन भी बुरी तरह बिलख उठे। ग्राम पंचायत कटरिया के मजरा जसवंत नगर की मड़इया निवासी राकेश के 14 वर्षीय पुत्र प्रांशु की रविवार को खेत पर जाते वक्त बिजली गिरने से मौत हो गई थी। उस वक्त खेत पर मौजूद उसके चाचा पन्नू लाल बिजली गिरने से गंभीर रूप से झुलस गए थे। उनका अभी इलाज चल रहा है। तहसीलदार ने बताया कि पीड़ित परिवार को जल्द ही आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें