फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्मीद : सेटेलाइट बस अड्डे की मिलेगी सौगात, बेहतर होंगी परिवहन सेवाएं

Thu, 02 Jan 2025 12:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बदहाल पड़ीं परिवहन सेवाएं दोबारा से ट्रैक पर दौड़ने की उम्मीद है। नए साल में सेटेलाइट बस अड्डे की सौगात मिलेगी। साथ ही सौ ई-बसों का संचालन शरू होगा। यात्री सुविधाओं में इजाफा भी किया जाएगा। रोडवेज बस अड्डे के बेड़े से डबल डेकर बस सेवा भी संचालित होगी।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे के किनारे निवाजपुर गांव के पास 12 करोड़ 48 लाख 51 हजार रुपये के बजट से सेटेलाइट बस अड्डा बन रहा है। इसका 90 प्रतिशत काम पूर्ण हो चुका है। अप्रैल में यह बनकर तैयार हो जाएगा। इसी तरह 10 करोड़ 59 लाख 53 हजार रुपये से पुवायां रोड पर बस डिपो कार्यशाला व 18 करोड़ 94 लाख से शहर के अंदर वाले बस अड्डे के सुंदरीकरण का कार्य भी पूरा हो जाएगा।
सेटेलाइट बस अड्डा बनने से शहर के अंदर लगने वाले जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। बस अड्डों का काम पूर्ण होने से यात्री सुविधाओं को पंख लग जाएंगे। इसी तरह परिवहन मंत्री की घोषणा के अनुसार नगर से डबल डेकर बस भी संचालित होने की आस है। सीवर लाइन का काम पूर्ण होने से जाम की समस्या से भी निजात मिल जाएगी। अधिकारियों की मानें तो रोडवेज को नई बसें भी मिलेंगी। ई-सेवा का विस्तार करते हुए सौ नई बसें भी मिल सकती हैं।
विज्ञापन

-
तिलहर में हाईवे किनारे बन सकता है बस अड्डा
-तिलहर में कस्बे के अंदर बस अड्डा होने के चलते बसें सीधे हाईवे से निकल जाती है। हाईवे किनारे बस अड्डा बनाने को जमीन की तलाश चल रही है। इस वर्ष जमीन मिलने की संभावना है, जिससे लोगाें को राहत मिल सकती है।
-
प्लेटफॉर्म होंगे ऊंचे, पुल भी बन जाएगा
-अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 17 करोड़ से रेलवे स्टेशन को पुनर्विकसित किया जा रहा है। इस वर्ष में प्लेटफॉर्म नंबर दो व तीन को ऊंचा करने, फुटओवर ब्रिज के निर्माण कर कार्य पूर्ण हो सकता है। ओवरब्रिज बनने से एस्केलेटर भी लगने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें