फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: प्रेम प्रसंग के चक्कर में युवक-युवती की हत्या, हिरासत में लिए गए लड़की के परिजन

Sun, 19 Sep 2021 03:19 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

युवक के परिजनों ने युवती के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद युवती की मां, भाभी और पिता को हिरासत में ले लिया है।
 
विज्ञापन
मृतक युवक-युवती (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के गढ़ियारंगीन थाना क्षेत्र के गांव नौगवां नरोत्तम में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक और युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक का शव युवती के घर से करीब 100 मीटर दूर एक पीपल के पेड़ के नीचे और युवती का शव अपने घर की दूसरी मंजिल पर कमरे में मिला। दोनों के सीने पर बायीं ओर गोली मार कर हत्या की गई है। युवक के परिजनों ने युवती के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद युवती की मां, भाभी और पिता को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


नौगवां नरोत्तम गांव के रहने वाले सुखपाल सिंह सेना से सेवानिवृत्त हैं। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे वह खेत पर गए हुए थे। तभी गांव के सुरेश ने उन्हें बताया कि एक युवक का शव पीपल के पेड़ के नीचे बने चबूतरे पर पड़ा हुआ है। वह मौके पर गए तो देखा कि शव उनके बेटे आशीष (25) का है। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। 

पुलिस की हिरासत में युवती की मां, भाभी और पिता
पुलिस को जानकारी मिली कि गांव में रहने वाले कृष्णपाल की बेटी की भी मौत हो गई है। वारदात स्थल से थोड़ी दूर स्थित कृष्णपाल के घर पर पुलिस पहुंची तो दूसरी मंजिल पर कमरे में उसकी बेटी बंटी (22) का रक्तरंजित शव पड़ा हुआ था। बंटी के पिता कृष्णपाल, मां और भाभी ने पुलिस को बताया कि बंटी रात दो बजे तक कमरे में थी। बेटी की मौत के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर थाने आ गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाहित था बंटी का प्रेमी आशीष, फिर भी चल रहा था प्रेम प्रसंग 
बताया जा रहा है कि बंटी और आशीष के बीच चार-पांच साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आशीष की मां कुसुमा ने बताया कि आशीष ने अभी प्रधानी का चुनाव लड़ा था। हारने के बाद उसे जान से मारने की धमकी मिली थी, इसलिए वह गांव छोड़कर नोएडा में एक एलईडी फैक्टरी में नौकरी करने चला गया था। 

तीन दिन से उससे संपर्क नहीं हो पा रहा था। आशीष का अपहरण कर हत्या करने बाद उसका शव यहां पर रख दिया गया है। आशीष की दो साल पहले मदनापुर क्षेत्र के गांव मझोला की रहने वाली दीपा से शादी हुई थी। उसका एक साल का बेटा रौनक और 15 दिन की एक बेटी है।

आशीष की जेब से मिला एक कारतूस और एक खोखा
एसपी एस आनंद, एसपी देहात संजीव कुमार वाजपेयी और सीओ तिलहर परमानंद पांडेय मौके पर पहुंचे और दोनों के परिजनों से पूछताछ की। एसपी ने बताया कि आशीष की जेब से एक कारतूस और एक खोखा मिला है। पुलिस जांच कर रही है। हत्यारे जल्द पकड़ लिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें