फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात माह में जागरुकता के लिए सहयोग करने वाले सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। यातायात माह के तहत जागरूकता अभियान का समापन हो गया। मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित समापन कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं व सहयोगियों को डीएम व एसपी ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक यातायात रीतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यातायात माह में पुलिस ने व्यापक रूप से यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार किया। विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों में 1355 छात्र-छात्राओं, 6800 आमजन तथा 3280 वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर प्रशिक्षित किया गया। दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों पर दुर्घटना संबंधी बोर्ड लगवाए गए। सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक संकेतक डिवाइडर व रिफ्लेक्टर लगे। साथ ही दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को गोल्डन आवर में चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने, फर्स्ट एड के लिए स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से 250 पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित किया गया। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के पर कार्रवाई कर 7406 वाहनों का चालान और 13 लाख 11 हजार शमन शुल्क की धनराशि अर्जित की गई।
डीएम इंद्र विक्रम सिंह व एसपी एस आनंद ने सबसे पहले व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम, चौक इकाई अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, प्रदेश संयुक्त महामंत्री नारायण दास अग्रवाल, संगठन मंत्री शशांक कौशिक, अमित शर्मा को सम्मानित किया। इसके बाद दून इंटरनेशनल स्कूल, रायन इंटरनेशनल, लीड कॉन्वेंट, ऑल सेंट्स स्कूल, किड्स जोन प्ले स्कूल, जनता इंटर कॉलेज, मंगल सेन इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं, शिक्षक को सम्मान पत्र सौंपा गया। वीआईपी ग्रुप हेल्पिंग हैंडस के पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें