फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में प्रथम आने पर किया सम्मान

विज्ञापन
भाषण प्रतियोगिता के विजेता शिवम तिवारी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। युवक बिरादरी शाहजहांपुर और सिद्धिविनायक ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में हुई भाषण प्रतियोगिता में शिवम तिवारी को आज प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। पिछले दिनों ‘हम इंसान बनेंगे तो गांधीजी करीब मिलेंगे’ विषय पर हुई ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता में गांधी फ़ैज ए आम महाविद्यालय के शिवम तिवारी को प्रथम घोषित किया था। उनको आज सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

संस्था के अध्यक्ष पवन सिंह ने कहा कि युवक बिरादरी का उद्देश्य शहर के युवाओं को उनके व्यक्तित्व विकास के लिए मंच उपलब्ध कराना है, जिससे कि वे अपनी प्रतिभा को निखार सकें। संस्था के उपाध्यक्ष रंजीत सक्सेना ने कहा कि युवाओं को भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए अपने इतिहास को जरूर पढ़ना चाहिए, तभी वे बेहतर भविष्य का निर्माण कर पाएंगे। संचालन डॉ. स्वप्निल यादव ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें