फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: साइकिल से गिरकर चौक कोतवाली में तैनात होमगार्ड की मौत

विज्ञापन
खुटार के गांव नवदिया ओरीलाल निवासी होमगार्ड राजकुमार का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
खुटार। गांव नवदिया ओरीलाल निवासी 44 वर्षीय होमगार्ड राजकुमार साइकिल से गिरकर बेहोश हो गए। निजी अस्पताल में उनको मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

राजकुमार की पत्नी गीता देवी ने बताया कि उनके पति सोमवार सुबह साइकिल से ड्यूटी पर जा रहे थे। रास्ते में वह साइकिल से गिर गए और बेहोश हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें निजी डॉक्टर के यहां ले गए। डॉक्टर ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को घर ले गए और बिना पोस्टमॉर्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया। गीता देवी के अनुसार राजकुमार की ड्यूटी इस समय शाहजहांपुर की चौक कोतवाली में थी। वह बाबा चौराहे तक साइकिल से फिर वहां से बस से शाहजहांपुर जाते थे।
विज्ञापन

राजकुमार की मौत से पत्नी गीता देवी, पुत्री सुहानी, साक्षी, पुत्र सुतांशु का रो-रोकर बुरा हाल है। राजकुमार की मौत की सूचना पर प्लाटून कमांडर अनंतराम मिश्र, मायाराम मिश्र, बीओ राजेश कुमार सहित कई होमगार्ड राजकुमार के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें