तिलहर। पिपरा गांव में सोमवार को सुबह जमीन के विवाद से उपजी रंजिश में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद उनमें मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। सूचना पाकर गांव पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा।
प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि पिपरा गांव के मनोज और उनके भाई बृजेश की गांव के ही अहिबरन, उनके भाई रामकिशोर और साथी धनपाल के साथ जमीन को लेकर रंजिश है। इसी रंजिश में सोमवार को सुबह दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। उनमें पहले कहासुनी हुई और बाद में मारपीट होने लगी। उन्होंने बताया कि घायलों को सीएचसी भेजकर उनका मेडिकल और उपचार कराने के साथ ही दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग की आशंका के तहत कार्रवाई की गई है। संवाद